लाइव न्यूज़ :

आनंद पर्वत इलाकाः 16 वर्षीय लड़के की चाकू घोंपकर हत्या, 14-15 साल की उम्र के दो नाबालिग अरेस्ट, खून से सना चाकू पार्क से बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2025 14:48 IST

Anand Parvat area: पुलिस उपायुक्त (मध्य) निधिन वालसन ने कहा, ‘‘तालीवालान बस्ती में दुर्गा मंदिर के पास बेहोश और खून से लथपथ पड़े लड़के के बारे में एक पीसीआर कॉल के जरिए दो जून को जानकारी मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उसने नाबालिग पीड़ित को गंभीर रूप से घायल पाया।आरएमएल (राम मनोहर लोहिया) अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

नई दिल्लीः मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में 16 वर्षीय लड़के की चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोप में दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 14 और 15 साल की उम्र के दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को पकड़ा गया और उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया। पुलिस उपायुक्त (मध्य) निधिन वालसन ने कहा, ‘‘तालीवालान बस्ती में दुर्गा मंदिर के पास बेहोश और खून से लथपथ पड़े लड़के के बारे में एक पीसीआर कॉल के जरिए दो जून को जानकारी मिली थी।

पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उसने नाबालिग पीड़ित को गंभीर रूप से घायल पाया। पीड़ित को आरएमएल (राम मनोहर लोहिया) अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’ एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि वह और पीड़ित घर लौट रहे थे तभी दो अज्ञात लड़के अचानक पीछे से आए और 16 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला करने के बाद मौके से भाग गए। अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी नाबालिगों को बृहस्पतिवार को जीवन माला अस्पताल के पास से पकड़ा गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान किशोरों ने घटना में अपनी संलिप्तता की बात कबूल कर ली। अपराध में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू पास के एक पार्क से बरामद किया गया।’’ उन्होंने बताया कि हमले का मकसद जानने के लिए आगे की जांच जारी है।

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में टीवी देखने से मना करने पर किशोर ने आत्महत्या की

बिलासपुर जिले के पनोह गांव में 14 वर्षीय एक लड़के ने कथित तौर पर महज इस बात पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली कि उसकी मां ने उसे टीवी देखने से मना किया और पढ़ने के लिए कहा। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार की है जब दसवीं कक्षा का छात्र अपने घर पर टीवी देखने की जिद कर रहा था।

पुलिस द्वारा दर्ज किए गए परिवार के सदस्यों के बयानों के अनुसार, किशोर की मां ने उसे टीवी देखने से मना किया और स्कूल का काम करने को कहा। पुलिस ने बताया कि इसके बाद लड़का घर से चला गया लेकिन जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की।

उसने बताया कि बाद में उसका शव घर से कुछ ही दूरी पर एक पुराने खाली पड़े मकान में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पुलिस से संपर्क किया गया। पुलिस शव को घुमारवीं अस्पताल ले गई और शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम कराया गया। घुमारवीं के पुलिस उपाधीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?