लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी कैथलिक स्कूल पर 2011 से रेप को बढ़ावा देने का लगा आरोप, पीड़ितों के साथ भी की जाती थी बदसलूकी, 6 छात्रों के माता-पिता ने किया शिकायत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2022 16:30 IST

मामले में जब स्कूल के प्रिंसिपल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें वाद के बारे में पता है, लेकिन वे अभी इस पर कोई भी बयान नहीं करना चाहती है।

Open in App
ठळक मुद्देओक्लाहोमा सिटी के एमएसएम स्कूल पर रेप को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। यह आरोप छात्रों के माता पिता ने लगाया है। स्कूल पर शिकायत करने वाले छात्रों के साथ बदसलूकी का भी आरोप है।

ओक्लाहोमा: अमेरिका के एक स्कूल में रेप को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक, यह स्कूल रेप के मामलों में शिकायत होने पर कोई कदम नहीं उठाता था। यही नहीं अपने साथ हुई जबरदस्ती की शिकायत करने वाली पीड़ितों के साथ उल्टा बदसलूकी करने का भी आरोप स्कूल पर लगा है। इस स्कूल के खिलाफ छात्रों के खुद माता-पिता ने शिकायत की है और इस मामले में एक वाद भी दायर किया है। इस स्कूल पर बरसों से छात्रों को इस तरीके से परेशान और बदसलूकी का आरोप लगा है। मामले में स्कूल के प्रिंसिपल ने अभी कुछ बयान देने से इन्कार कर दिया है। देखते दी देखते यह मामला सोशम मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की आलोचना भी की जा रही है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, ओक्लाहोमा सिटी में ‘माउंट सेंट मैरी कैथोलिक हाई स्कूल’ (एमएसएम) के कई मौजूदा और पूर्व छात्र और कम के छह छात्रों के माता-पिता ने स्कूल पर ‘‘बलात्कार को बढ़ावा’’ देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में एक वाद सोमवार को दायर किया गया। 

रेप पर कोई कदम नहीं उठाने का लगा स्कूल पर आरोप

मामले में स्कूल के 10 मौजूदा एवं पूर्व छात्रों और छह छात्रों के माता-पिता एवं अभिभावकों ने यह वाद दायर किया है। वाद में दावा किया गया है कि स्कूल के अधिकारियों को 2011 से पता था कि छात्राओं का अन्य छात्रों, शिक्षकों तथा प्रशिक्षकों द्वारा बलात्कार तथा यौन उत्पीड़न किया जा रहा है और उन्होंने इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया था। 

पीड़ितों के साथ होती थी बदसलूकी

वहीं वाद में आगे कहा गया है, ‘‘एमएसएम ने बलात्कार को बढ़ावा दिया....।’’ इसमें दावा किया गया, ‘‘एमएसएम ने बलात्कार तथा यौन उत्पीड़न को रोकने या उसकी शिकायत करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया..बल्कि शिकायत करने वाली महिलाओं तथा लड़कियों के साथ बदसलूकी की।’’ माउंट सेंट मैरी की प्रधानाचार्य लौरा कैन ने एक बयान में कहा कि उन्हें वाद के बारे में पता है, लेकिन अभी वह इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकतीं। 

टॅग्स :USACrimeअमेरिकाक्राइम न्यूज हिंदीरेपSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला