लाइव न्यूज़ :

Alwar Gang Rape Crime News: 24 वर्षीय विवाहिता के साथ 3 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी, जानें कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2024 06:06 IST

Alwar Gang Rape Crime News: भारतीय दंड संहिता की धारा 366 (अपहरण), धारा 376-डी (सामूहिक दुष्कर्म), धारा 384 (जबरन वसूली) और धारा 506 (आपराधिक धमकी) समेत प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसामूहिक दुष्कर्म और ठगी का मामला दर्ज करवाया गया है। पीड़िता का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल करवाया गया है। दर्ज शिकायत के अनुसार घटना 21 मई की है।

Alwar Gang Rape Crime News:राजस्थान के अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय विवाहिता ने तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और ठगी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपनिरीक्षक मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि पीड़िता की ओर से शुक्रवार को दर्ज शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 366 (अपहरण), धारा 376-डी (सामूहिक दुष्कर्म), धारा 384 (जबरन वसूली) और धारा 506 (आपराधिक धमकी) समेत प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जांच अधिकारी कैलाश जिंदल ने बताया कि इस संबंध में पीड़िता की ओर से दो नामजद रितेश माली, विष्णु माली और एक अन्य के खिलाफ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म और ठगी का मामला दर्ज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल करवाया गया है।

आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिंदल ने बताया कि दर्ज शिकायत के अनुसार घटना 21 मई की है। उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और इसे वायरल करने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि मामले में जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीAlwarरेपराजस्थानRajasthan
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?