लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: पानीपत के पूर्व विधायक सतविंदर राणा शराब चोरी मामले में हुए गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 14, 2020 17:23 IST

बंद पड़े एक गोदाम से शराब चोरी में संदिग्ध भूमिका निभाने के आरोप में हरियाणा के पानीपत जिले में पुलिस ने पूर्व विधायक सतविंदर राणा को गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि सोनीपत पुलिस ने मुख्य आरोपी भूपेंद्र सिंह के घर छापा मारा था लेकिन वह भागने में सफल रहा। हालांकि बाद में उसने आत्मसमर्पण कर दिया।पूर्व विधायक की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब हरियाणा सरकार ने सोनीपत जिले में दो गोदामों से जब्त शराब की चोरी की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंप दी है।

चंडीगढ़: हरियाणा के पानीपत जिले में बंद पड़े एक गोदाम से शराब चोरी में संदिग्ध भूमिका निभाने के आरोप में पुलिस ने पूर्व विधायक सतविंदर राणा को गिरफ्तार किया है। कैथल जिले के राजौंद विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे राणा को बुधवार रात में विधायक हॉस्टल से गिरफ्तार किया गया। 

करनाल रेंज की पुलिस महानिरीक्षक भारती अरोड़ा ने कहा कि आबकारी विभाग ने शराब के एक गोदाम को 2016 में बंद कर दिया था। उन्होंने पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया, ‘‘ गोदाम में चोरी का मामला पिछले महीने दर्ज किया गया।’’ 

राणा के खिलाफ लगे आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गोदाम में रखी हुई शराब की चोरी हो गई और उसमें राणा की भूमिका पाई गई है। उन्होंने बताया कि आगे जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में पहले भी कुछ गिरफ्तारियां हुई हैं। 

पूर्व विधायक की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब हरियाणा सरकार ने सोनीपत जिले में दो गोदामों से जब्त शराब की चोरी की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) को सौंप दी है।

इन दो गोदामों के अलावा एसआईटी पिछले दो साल में आबकारी विभाग द्वारा बंद किए गए सभी गोदामों में मौजूद शराब का जायजा लेगी। इसका मतलब है कि एसआईटी इस बात की जांच करेगी कि जब्त करने के दौरान वहां जितनी मात्रा में शराब मौजूद थी, अब भी मात्रा उतनी है या नहीं। 

हरियाणा पुलिस ने पिछले सप्ताह सोनीपत गोदाम में शराब चोरी के मामले के मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए एक घर पर छापेमारी की थी, जहां से उसे 97 लाख रुपये नकद, दो पिस्तौल, तीन मोबाइल फोन और एक एसयूवी जब्त किया था। अधिकारियों ने बताया कि सोनीपत पुलिस ने मुख्य आरोपी भूपेंद्र सिंह के घर छापा मारा था लेकिन वह भागने में सफल रहा। हालांकि बाद में उसने आत्मसमर्पण कर दिया।

टॅग्स :शराबहरियाणापानीपत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी