आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में अभिनेत्री के चाचा का आरोप, पवन सिंह के साथ काम करने से नाराज था समर, आकांक्षा पर कई बार हाथ भी उठाया
By शिवेंद्र कुमार राय | Published: March 31, 2023 07:31 PM2023-03-31T19:31:08+5:302023-03-31T19:32:26+5:30
इस मामले में आकांक्षा दुबे की मां ने भी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया था। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की शिकायत के बाद पुलिस ने बीते सोमवार को भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में रविवार, 26 मार्च को आत्महत्या कर ली थी
नई दिल्ली: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के कथित आत्महत्या मामले में अभिनेत्री के चाचा मुन्ना दुबे ने गायक समर सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आकांक्षा दुबे के चाचा मुन्ना दुबे का कहना है कि समर इस बात से नाराज था कि आकाक्षा भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ काम कर रही है।
मीडिया से बात करते हुए अभिनेत्री के चाचा मुन्ना दुबे ने कहा, “समर सिंह कभी भी भोजपुरी अभिनेत्री को समय पर पैसा नहीं देता था। पैसे मांगने पर पूरी फीस न देकर कभी पांच-दस हजार रुपए पकड़ा देता था और बाकी पैसा बाद में देने की बात करता था। पैसों की जरूरत पड़ने पर जब आकांक्षा समर सिंह के पास अपने पैसे मांगने गयी तो विवाद हुआ। जब आकांक्षा ने कहा कि वह किसी और के साथ काम करेगी तब समर ने कहा कि अगर तुमने ऐसा किया तो अच्छा नहीं होगा।”
अभिनेत्री के चाचा ने आगे कहा, “आकांक्षा जब दूसरे बड़े अभिनेताओं के साथ काम करने लगी तो समर सिंह और उसके भाई के साथ उसके संबंधो में खटास आ गयी। बीच-बीच में उसने आकांक्षा को परेशान करना भी शुरू कर दिया और उस पर कई बार हाथ भी उठाया।”
बता दें कि इस मामले में आकांक्षा दुबे की मां ने भी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया था। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की शिकायत के बाद पुलिस ने बीते सोमवार को भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
बता दें कि मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में रविवार, 26 मार्च को आत्महत्या कर ली थी। रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षा ने सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में फांसी लगा ली। इस मामले में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने कहा कि समर सिंह और संजय सिंह ने आकांक्षा से तीन साल से करोड़ों रुपयों का काम कराकर पैसा रोका था। उन्होंने ये भी कहा कि 21 तारीख को समर सिंह के भाई संजय सिंह ने आकांक्षा दुबे को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बारे में आकांक्षा दुबे ने खुद उनको फोन से इसकी जानकारी दी थी।