लाइव न्यूज़ :

Agra Police: कनाडा की महिला से सेना का अधिकारी बताकर दोस्ती?, साहिल ने होटल ले जाकर किया रेप और बाद में दोस्त से भी कराया हैवानियत, 3 माह तक शोषण, गर्भवती होने पर छोड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2024 11:27 IST

आगराः आरोपी साहिल ने कनाडा की महिला से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की और झूठ बोलते हुए उसे खुद को सेना का अधिकारी बताया था।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला जब इस साल मार्च में आगरा घूमने आई तो साहिल से मुलाकात की।पीड़िता ने कहा कि होश आने पर अपने आप को आपत्तिजनक स्थिति में पाई।आरोपी होटल में ले गया और धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर बलात्कार किया।

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा में कनाडा की पर्यटक से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पहले खुद बलात्कार किया और फिर अपने दोस्त से उसका बलात्कार कराया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी और कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि थाना सिकंदरा में इस बाबत साहिल शर्मा और आरिफ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी साहिल ने कनाडा की महिला से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की और झूठ बोलते हुए उसे खुद को सेना का अधिकारी बताया था।

उन्होंने कहा कि महिला जब इस साल मार्च में आगरा घूमने आई तो उसने साहिल से मुलाकात की। पीड़िता ने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में दावा किया है कि आरोपी उसे एक होटल में ले गया और धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर उससे बलात्कार किया। पीड़िता ने कहा कि होश आने पर वह अपने आप को आपत्तिजनक स्थिति में पाई।

उसने कहा कि नाराजगी जताने पर आरोपी ने उससे माफी मांगने का नाटक किया और कहा कि वह उससे प्यार करता है और उससे विवाह करना चाहता है। उसने यह भी दावा किया है कि बाद में आरोपी ने पीड़िता को बताया कि वह सेना में नहीं बल्कि खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के लिए काम करता है।

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद वह अपने देश लौट गई,लेकिन साहिल ने शादी करने का झांसा देकर उसे भारत फिर बुलाया। इसके बाद पीड़िता भारत में जुलाई से सितंबर तक रही और इस दौरान वह लगातार उसका यौन उत्पीड़न करता रहा। पीड़िता ने बताया कि गर्भवती होने पर उसने इसकी जानकारी साहिल को दी तो उसने शादी से इनकार कर दिया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरों से उसे ब्लैकमेल किया। पीड़िता ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि साहिल ने अपने दोस्त से भी उसका बलात्कार कराया।

इस संबंध में रविवार को थाना सिकंदरा प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि उक्त मामले में मुकदमा दर्ज करके पीड़िता का बयान दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी फरार हैं। शर्मा ने बताया कि पीड़िता का बयान आगरा में एक ‘फास्ट ट्रैक’ अदालत की न्यायाधीश हर्षिता के सामने दर्ज कराया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकनाडाआगराPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...