पीएम मोदी की भतीजी के बाद दिल्ली के इस बड़े अधिकारी से छिनैती 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 15, 2019 09:46 AM2019-10-15T09:46:49+5:302019-10-15T09:46:49+5:30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती बेन मोदी से 12 अक्टूबर को सिविल लाइन्स के गुजराती समाज भवन के गेट पर जब बदमाशों ने पर्स छीना था।

after PM MODI niece snatching delhi snatching metropolitan magistrate mobile loot | पीएम मोदी की भतीजी के बाद दिल्ली के इस बड़े अधिकारी से छिनैती 

पीएम मोदी की भतीजी के बाद दिल्ली के इस बड़े अधिकारी से छिनैती 

Highlightsसोमवार (14 अक्टूबर) को दिल्ली के कमला नगर इलाके में देर रात बदमाशों ने मजिस्ट्रेट का मोबाइल छीन लिया। ये घटना उस वक्त हुई, जब मजिस्ट्रेट अपने घर के बाहर टहल रहे थे।

राजधानी दिल्ली में आए दिन छिनैती, लूटपाट की घटनाएं बढ़ती जा रही है। 12 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती बेन का बदमाश पर्स छीनकर भाग गए थे। इस बार बदमाशों ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट पर हमला किया है। सोमवार (14 अक्टूबर) को दिल्ली के कमला नगर इलाके में देर रात बदमाशों ने मजिस्ट्रेट का मोबाइल छीन लिया। 

ये घटना उस वक्त हुई, जब मजिस्ट्रेट अपने घर के बाहर टहल रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दावा किया है कि बहुत ही जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती बेन मोदी से 12 अक्टूबर को सिविल लाइन्स के गुजराती समाज भवन के गेट पर जब बदमाशों ने पर्स छीना था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और दमयंती बेन को उनका सारा सामान वापस कर दिया गया है।  उस पर्स में करीब 56 हजार रुपये और अहम कागजात थे। इसके बाद 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

Web Title: after PM MODI niece snatching delhi snatching metropolitan magistrate mobile loot

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :delhiदिल्ली