लाइव न्यूज़ :

आफताब ने चाइनीज चापड़ से श्रद्धा की बॉडी के किए थे टुकड़े, इलेक्ट्रिक आरी का भी किया इस्तेमाल, पुलिस तलाश में जुटी

By अनिल शर्मा | Updated: December 3, 2022 14:32 IST

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या हथियार श्रद्धा की हत्या से पहले यानी 18 मई से पहले खरीदे गए थे या हत्या के बाद। क्योंकि आफताब ने पूछताछ में कई बार कहा कि उसने हत्या जानबूझकर नहीं बल्कि गुस्से में आकर की थी।

Open in App
ठळक मुद्देश्रद्धा की हत्या करने के बाद आफताब ने कई महीनों तक उसके फोन अपने पास रखे थे। श्रद्धा का फोन आफताब के पास उस वक्त भी था जब मुंबई पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था।आफताब ने चाइनीज चापड़ और इलेक्ट्रिक आरी की मदद से लाश के टुकड़े किए थे।

नई दिल्लीः श्रद्धा वालकर हत्याकांड में एक नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुतातिब हत्या का आरोपी आफताब पूनावाला ने चाइनीज चापड़ से श्रद्धा के लाश के टुकड़े किए थे। सूत्रों के मुताबिक नार्को टेस्ट में आफताब ने बताया कि उसने चापड़ की मदद से सबसे पहले श्रद्धा के हाथ के टुकड़े किए थे। इसके साथ ही इसमें उसने छोटी आरी की भी मदद ली थी। 

सूत्रों ने यह भी खुलासा किया है कि श्रद्धा की हत्या करने के बाद आफताब ने कई महीनों तक उसके फोन अपने पास रखे थे जिसे बाद में उसने समुद्र में फेंक दिया था। श्रद्धा का फोन आफताब के पास उस वक्त भी था जब मुंबई पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था।

पुलिस ने आफताब के फ्लैट से कई धारदार हथियार बरामद करने का दावा किया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि आफताब ने हथियार कहां से खरीदे थे। साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या हथियार श्रद्धा की हत्या से पहले यानी 18 मई से पहले खरीदे गए थे या हत्या के बाद। क्योंकि आफताब ने पूछताछ में कई बार कहा कि उसने हत्या जानबूझकर नहीं बल्कि गुस्से में आकर की थी। अगर हथियार 18 मई से पहले के खरीदे पाए गए तो यह साफ हो जाएगा का आफताब ने श्रद्धा की हत्या साजिश के तहत की है।

पुलिस आफताब के बताए लोकेशन पर हथियारों और शरीर के अंगों की तलाश कर रही है। पुलिस अब भी श्रद्धा के सिर की तलाश कर रही है। वहीं उसका मोबाइल फोन भी अबतक नहीं मिला है। जुर्म के वक्त पहने कपड़े भी गायब हैं। और इलेक्ट्रिक आरी भी पुलिस के हाथ नहीं लगा है जिसकी मदद लाश के टुकड़े करने में ली थी।

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडदिल्ली पुलिसक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?