Viral Video: महिलाओं ने छेड़छाड़ करने वाले को कार से खींचकर चप्पलों से पीटा, ऐसे सिखाया सबक
By पल्लवी कुमारी | Published: June 12, 2018 08:12 PM2018-06-12T20:12:56+5:302018-06-12T20:12:56+5:30
खबरों के मुताबिक पीटे गए शख्स का नाम अजीत है। वह अक्सर नशे में मोहल्ले में आता था और महिलाओं से छेड़छाड़ करता था।
आगरा, 12 जून: यूपी के आगरा जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में कुछ महिलाएं एक कार सवार की चप्पल से जमकर पिटाई कर रही हैं। मामला आगरा के थाना जगदीशपुरा के सेक्टर-1 का है। जहां एक शख्स नशे में महिलाओं को छेड़ रहा था। जिसके बाद महिलाओं ने छेड़छाड़ करने वाले को पकड़ लिया। आरोपी ने कार से भागने की कोशिश की। इस पर महिलाओं ने खींच लिया और चप्पलों से पीटा।
खबरों के मुताबिक पीटे गए शख्स का नाम अजीत है। वह अक्सर नशे में मोहल्ले में आता था और महिलाओं से छेड़छाड़ करता था। महिलाएं चुप रह जाती थी, लेकिन सोमवार (11 जून) को ऐसा नहीं हुआ। महिलाओं ने शख्स को पकड़ लिया। और चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। शख्स ने कार से भागने की कोशिश तो महिलाओं ने उसे कार से नीचे गिरा लिया और पिटाई की।
85 वर्षीय सास ने बहू की निर्मम तरीके से की हत्या, ये है वजह
#WATCH: A woman thrashes an alleged molester with slippers in #Agra. pic.twitter.com/X4b6SvLtlZ
— ANI UP (@ANINewsUP) June 12, 2018
इस घटना की वीडियो वहां किसी खड़े शख्स ने बना लिया और उसने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं हाथ में चप्पल लेकर शख्स की पिटाई कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि वह अजीत की रोज-रोज की हरकतों से तंग आ गईं थी। हालांकि महिलाओं ने पुलिस से इसकी अभी शिकायत नहीं की है।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें