पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या की साजिश रचने वाले तीन आरोपियों को 5 दिन की हिरासत

By भाषा | Published: October 19, 2018 09:17 PM2018-10-19T21:17:08+5:302018-10-19T21:19:31+5:30

जर्मन सिंह को बीकानेर के कोलायत के एक गुरुद्वारा से गिरफ्तार किया गया। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी राजस्थान पुलिस के आतंकवादरोधी दस्ते से साझा की थी। 

accused of punjab ex cm prakash singh badal murder plot sent to 5 day police custody | पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या की साजिश रचने वाले तीन आरोपियों को 5 दिन की हिरासत

शिरोमणी अकाली दल नेता पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (फाइल फोटो)

पटियाला, 19 अक्टूबर (भाषा) पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या का कथित षडयंत्र रचने वाले आरोपी को शुक्रवार को यहां की एक अदालत ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। 

पंजाब और राजस्थान की पुलिस ने गुरुवार को एक संयुक्त अभियान में बीकानेर से जर्मन सिंह को गिरफ्तार किया। 

आरोपी को पटियाला की एक अदालत में शुक्रवार को पेश किया गया जिसके बाद उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 

जर्मन सिंह को बीकानेर के कोलायत के एक गुरुद्वारा से गिरफ्तार किया गया। पंजाब पुलिस ने खुफिया जानकारी राजस्थान पुलिस के आतंकवादरोधी दस्ते से साझा की थी। 

इससे पहले उन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिनका संबंध खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट से होने का दावा किया गया है। इन्हें उत्तर प्रदेश के शामली जिले से दो अक्टूबर को पुलिस जांच चौकी से कथित तौर पर दो रायफल और आयुध लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

इन तीनों अमृत सिंह, गुरजन सिंह और करण सिंह ने खुलासा किया था कि वह पूर्व मुख्यमंत्री की एक रैली में उनकी हत्या का षडयंत्र रच रहे थे।

Web Title: accused of punjab ex cm prakash singh badal murder plot sent to 5 day police custody

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे