लाइव न्यूज़ :

शख्स ने एसपी बंगले के सामने खोली जहर की पुड़िया, बीवी की कलह से तंग आकर गटक लिया, चली गई जान, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 11, 2024 10:14 IST

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पुलिस द्वारा कथित तौर पर पत्नी के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज नहीं करने पर एक शख्स ने बीते शनिवार को पुलिस अधीक्षक के आवास के बाहर जहर खाकर जान दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के पीलीभीत में शख्स ने एसपी बंगले के सामने जहर खाकर दी जानपत्नी की प्रताड़ना से था तंग, पहुंचा था पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पुलिस ने जहर खाने के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसकी मौत हो गई

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पुलिस द्वारा कथित तौर पर पत्नी के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज नहीं करने पर एक शख्स ने बीते शनिवार को पुलिस अधीक्षक के आवास के बाहर जहर खाकर जान दे दी। घटना के बाद पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है और मृतक की शिकायत पर मामले में पत्नी की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

मृत शख्स के परिवार के सदस्यों ने कहा कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा था और कुछ दिनों पहले ही उसने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, पुलिस ने उनकी पत्नी द्वारा उत्पीड़न के संबंधी शिकायत को नहीं लिया था लेकिन बावजूद इसके मृतक इस मामले को लेकर मानसिक रूप से बहुत परेशान चल रहा था।

घटना के बाद मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया मतृक प्रदीप और ईशा की शादी महज दो महीने पहले ही हुई थी। शादी के बाद पत्नी ईशा कथित तौर पर अपने पति प्रदीप से 5 लाख रुपये की मांग कर रही थी।

परिवार के सदस्यों ने कहा कि शनिवार की सुबह, प्रदीप अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए एसपी के कार्यालय गए लेकिन अधिकारी मौजूद नहीं थे। प्रदीप की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और पत्नी के व्यवहार से तंग आकर उन्होंने एसपी आवास के सामने जहर खाकर जान दे दिया।

मामले में पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अतुल शर्मा ने कहा, "सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के निवासी प्रदीप ने जहर खा लिया। मेरे आवास के स्टाफ द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।"

वहीं एसपी अतुल शर्मा के अलावा पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) दीपक चतुर्वेदी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि प्रदीप की पास के बरेली जिले के एक अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम वहीं कराया जायेगा।

सीओ दीपक चतुर्वेदी ने कहा कि मृतक प्रदीप के परिवार के सदस्यों द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी फिलहाल शव को घर वालों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया की जा रही है।

टॅग्स :आत्मघाती हमलाआत्महत्या प्रयासपीलीभीतउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये