लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में पुलिस के मालखाने से गायब हुई 950 क्वार्टर देशी शराब, दो पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: May 6, 2020 21:28 IST

देशभर में कोरोना वायरस के कारण 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है और इस दौरान शराब की दुकानें बंद थी, लेकिन थाने के मालखाने में जमा 950 क्वार्टर देशी शराब गायब हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभिंड जिले के मिहोना थाने के मालखाने में जमा 950 क्वार्टर देशी शराब गायब होने का मामला सामने आया है।पुलिस अधीक्षक ने थाने के निरीक्षक सहित दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं।

भिंड (मध्यप्रदेश)। कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान देशभर में शराब की दुकानें बंद होने के कारण शराबियों के बीच कहीं से भी उपलब्ध इस नशे की मांग बहुत ज्यादा थी, इसी बीच मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मिहोना थाने के मालखाने में जमा 950 क्वार्टर देशी शराब गायब होने का मामला सामने आया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने थाने के निरीक्षक सहित दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) नागेन्द्र सिंह ने बुधवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जब्त करके मिहोना थाने के मालखाने में रखी गयी देशी शराब बेच दी गयी है। उन्होंने बताया, ‘‘सूचना की सत्यता परखने के लिए मैं मंगलवार रात औचक निरीक्षण के लिए थाने के मालखाने पहुंचा। भौतिक सत्यापन के दौरान वहां जमा शराब में से 950 क्वार्टर देशी शराब कम मिली।’’

उन्होंने बताया कि इस मामले में मिहोना थाने के निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक और मालखाने के प्रभारी रमेश बंसल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच लहार के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी को सौंपी गयी है।

उन्होंने बताया, ‘‘मिहोना थाने में पिछले चार साल में 3400 क्वार्टर देशी शराब पकड़ी गयी जिसमें से 2200 क्वार्टर अदालत के मालखाने में जमा करा दी गई। इसके बाद थाने के मालखाने में 1200 कवार्टर के स्थान पर मात्र 250 क्वार्टर देशी शराब मिली। रिकार्ड के मुताबिक 950 क्वार्टर देशी शराब मालखाने में कम मिली।’’

सूत्रों के अनुसार लॉकडाउन के दौरान शराब की मांग और दाम दोनों ही काफी बढ़ गए हैं स्थिति यह है कि देशी शराब की पेटी जो 1300 से 1400 रुपए में आती थी वह वर्तमान में 7000 से 8000 रुपए में बिक रही है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में शामिल आरोपियों की योजना सामान्य स्थिति बहाल होने पर शराब के क्वार्टर सामान्य दाम पर खरीद कर वापस थाने के मालखाने में जमा करने की थी।

टॅग्स :मध्य प्रदेशकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण