लाइव न्यूज़ :

मप्र: बस का इंतजार कर रही 90 साल की महिला का हुआ बलात्कार, आरोपी ने लिफ्ट देने का झांसा देकर सुनसान जगह में किया रेप, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 14, 2023 19:54 IST

मामले में पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ बलात्कार और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस पर बोलते हुए एसपी ने कहा है कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक 90 साल की महिला का रेप हुआ है। मामले में आरोप है कि आरोपी ने लिफ्ट देने का झांसा देकर महिला का रेप किया है।ऐसे में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाशी शुरू कर दी है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक मोटरसाइकिल सवार ने 90 वर्षीय एक महिला को लिफ्ट देने के बाद कथित तौर पर उसे जंगल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। 

मामले में पीड़िता के ऊपर क्या बीता था उसने अपने रिश्तेदारों से बताया था और ऐसे में उन लोगों ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी। फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसका इलाज किया जा रहा है। 

क्या है पूरा मामला

पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने शनिवार को बताया कि महिला जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर एक गांव में अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए गुरुवार रात को जबलपुर से शहडोल रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि महिला रेलवे स्टेशन पर रात भर रुकी रही और एक ऑटो रिक्शा से शुक्रवार सुबह अंतरा गांव में मुख्य सड़क तक पहुंची थी। 

पीड़िता के रिश्तेदारों ने पुलिस में दर्ज की शिकायत

एसपी ने कहा कि जब वह बस का इंतजार कर रही थी तो एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उसे गांव जाने के लिए लिफ्ट देने की पेशकश की लेकिन बाद में धोखा देते हुए महिला को सुनसान जगह पर ले गया ओर उसके साथ बलात्कार किया और उसे मुख्य सड़क पर छोड़कर भाग गया। प्रतीक ने कहा कि पीड़िता ने रिश्तेदारों को आपबीती सुनाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

पुलिस आरोपी की कर रही है तलाशी

ऐसे में पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ बलात्कार और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने कहा कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

टॅग्स :क्राइमMadhya PradeshरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो