लाइव न्यूज़ :

8 साल की बच्ची के साथ साथ 22 वर्षीय चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, हत्या के बाद शव कुएं में फेंका

By अनुराग आनंद | Updated: December 3, 2020 13:49 IST

8 साल की चचेरी बहन को गोद में लेकर आरोपी शांत जगह पर गया और फिर वहां पर उसने बलात्कार करने के बाद उसे कुएं में फेंक दिया। जानें कैसे इस मामले में खुलासा हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप के बाद बच्ची की हत्या का खुलासा हुआ था।बच्ची के अंतिम संस्कार के दौरान उसका 22 साल का चचेरा भाई घनश्याम मौके पर नहीं था। इसके बाद जांच में खुलासा हुआ कि बच्ची के साथ उसके चचेरे भाई ने ही रेप किया था।

जयपुर: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के आरोप में उसके 22 वर्षीय चचेरे भाई को गिरफ्तार किया गया है।

एचटी रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को इस घटना के संबंध में मीडिया को जानकारी दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान प्रारंभिक चरण में इस बात का खुलासा हुआ है कि आरोपी ने नाबालिग का शनिवार को बलात्कार करने के बाद गला घोंट दिया है।

सर्चिंग के दौरान शनिवार को बिना मुंडेर के पास कुएं में बच्ची का शव मिला

लड़की के घरवालों ने बताया कि रात में उसकी 8 साल की बेटी घर से लापता हो गई। परिजन ने उसकी तलाश की, लेकिन वो नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सर्चिंग के दौरान शनिवार को बिना मुंडेर के पास कुएं में बच्ची का शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप के बाद बच्ची की हत्या का खुलासा हुआ था।

सख्ती से पूछताछ करने पर घनश्याम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया

प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने बताया कि बच्ची के अंतिम संस्कार के दौरान उसका 22 साल का चचेरा भाई घनश्याम मौके पर नहीं था। जो घटना के बाद से ही छुप रहा था। शक के आधार पर पुलिस ने घनश्याम को गिरफ्तार कर दिया। सख्ती से पूछताछ करने पर घनश्याम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

अपराध के बाद किसी को शक न हो इसलिए बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी

पुलिस के सामने पूछताछ में घनश्याम ने बताया कि रात को वो बच्ची को उठा कर एक कुएं की तरफ ले गया था। जहां पहले उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की इस हरकत का किसी को पता न चले इसलिए उसने बाद में बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को कुएं में फेंक दिया। 

टॅग्स :रेपप्रतापगढ़केसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?