70 साल के बुजुर्ग ने थाने में लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप

By भाषा | Published: November 17, 2022 12:20 PM2022-11-17T12:20:32+5:302022-11-17T12:33:27+5:30

इस घटना पर बोलते हुए मृतक के बेटे अरुण सिंह ने आरोप लगाया है कि यह आत्महत्या नहीं, पुलिस की प्रताड़ना से हुई मौत का मामला है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर सिंह की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए डुमराव कोरानसराय मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है।

70 years old man buxar hang himself bihar police station family accused officials crime news | 70 साल के बुजुर्ग ने थाने में लगाई फांसी, परिजनों ने लगाया पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप

फोटो सोर्स: ANI (प्रतिकात्मक फोटो)

Highlightsबिहार के बक्सर जिले में एक बुजुर्ग ने थाने में ही फांसी लगा ली है। पुलिस के अनुसार, आपसी झगड़े में गिरफ्तारी के बाद बुजुर्ग ने थाने में फांसी लगाई है। ऐसे में पीड़ित के घर वालों पुलिस पर ही प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

लखनऊ: बिहार के बक्सर जिले के कोरानसराय थाने के कंप्यूटर रूम में लगे एक पंखे की कुंडी से अपने गमछे के सहारे फांसी लगाकर एक बुजुर्ग आरोपी ने बुधवार रात कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीरज कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि लापरवाही के चलते कोरानसराय थानाध्यक्ष जुनैद आलम को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

घटना से पहले कंप्यूटर रूम में बैठे थे पीड़ित

इस मामले में बोलते हुए नीरज कुमार सिंह ने कहा कि थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। एसपी के मुताबिक, कोपवां गांव के निवासी 70 साल के यमुना सिंह को अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत बुधवार को गिरफ्तार कर कोरानसराय थाने के कंप्यूटर रूम में बैठाया गया था। 

उन्होंने बताया कि सिंह का उनके पड़ोसी से बच्चों के खेल-खेल में हुए झगड़े को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर थाने के कंप्यूटर रूम में बैठाया था। 

मौत को लेकर मृतक के परिजनों ने पुलिस वालों पर लगाया आरोप

एसपी के अनुसार, रात में खुद को अकेला पाकर सिंह ने कथित तौर पर पंखे की कुंडी से अपने गमछे के सहारे फांसी लगा ली, जिससे उनकी मौत हो गई। 

हालांकि, मृतक के बेटे अरुण सिंह ने आरोप लगाया है कि यह आत्महत्या नहीं, पुलिस की प्रताड़ना से हुई मौत का मामला है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर सिंह की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए डुमराव कोरानसराय मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। 
 

Web Title: 70 years old man buxar hang himself bihar police station family accused officials crime news

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे