बिहार: ईंट भट्टे की दीवार गिरने 4 महिला मजदूरों की हुई दर्दनाक मौत, आधा दर्जन की स्थिति गंभीर

By एस पी सिन्हा | Published: March 20, 2023 03:54 PM2023-03-20T15:54:39+5:302023-03-20T16:03:07+5:30

घटना पर बोलते हुए दानापुर के ट्रेनिंग डीएसपी कृष्ण कुमार ने कहा है कि सभी लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

4 women laborers died due to falling brick kiln wall in maner thana area bihar condition of half a dozen critical | बिहार: ईंट भट्टे की दीवार गिरने 4 महिला मजदूरों की हुई दर्दनाक मौत, आधा दर्जन की स्थिति गंभीर

फोटो सोर्स: ANI (प्रतिकात्मक फोटो)

Highlightsबिहार में ईंट भट्टे की दीवार गिरने से चार महिला मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में आधा दर्जन से महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल भी हुए है। ऐसे में इस घटना के बाद ईंट भट्टे का मालिक फरार है।

पटना: बिहार की राजधानी पटना से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मनेर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर ब्यापुर में सोमवार की सुबह ईंट भट्टे की दीवार गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। ऐसे में घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। इस बीच घायल मजदूरों को आननफानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह मजदूर ईंट भट्टे के डग (जिसमें ईट पकाया जाता है) चूल्हे के अंदर से ईंट निकालने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ईंट भट्ठे की करीब 50 इंच मोटी चौड़ाई की दीवार(डग की दीवार) भरभरा कर महिला मजदूरों के ऊपर ही गिर गई। इसमें चार महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, करीब आधा दर्जन लोग घायल हैं। मृतकों में तीन झारखंड और एक बिहार के गया जिले की बताई जा रही हैं। सभी घायल भी महिलाएं ही हैं। 

हादसे के बाद ईंट भट्ठी में अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना भी पहुंच गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। 

घटना के बाद मालिक है फरार

घटना के बाद से ईंट भट्ठे का मालिक फरार है। मृतक महिलाओं की पहचान सीताबी कुमारी, घुरणी देवी, शीला देवी और सुगनती के रुप में की गई है। सीताबी कुमारी गया जिले की बताई जाती है। वहीं अन्य तीन मृत महिलाएं झारखंड की बताई जाती हैं। अनुमंडल अस्पताल में मृतकों को पंचनामा बनाया जा रहा है। 

मामले में पुलिस ने क्या कहा

दानापुर के ट्रेनिंग डीएसपी कृष्ण कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ब्यापुर गांव के लक्की ईंट भट्ठा पर चिमनी की दीवार गिरने से कई मजदूर घायल हो गए। इसमें चार मजदूर की मौत हो गई है। जबकि अन्य मजदूर घायल हैं। घायलों का इलाज पटना में चल रहा है। फिलहाल घटना के बाद से ईंट भट्ठा मालिक फरार है। पुलिस चारों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 

Web Title: 4 women laborers died due to falling brick kiln wall in maner thana area bihar condition of half a dozen critical

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे