हैदराबाद: 32 वर्षीय डॉक्टर की मौत, पुलिस ने जताया खुदकुशी का मामला
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 14, 2020 10:14 AM2020-03-14T10:14:50+5:302020-03-14T10:27:38+5:30
13 मार्च को हैदराबाद में 33 वर्षीय डॉक्टर में अपने ही घर में खुदकुशी कर ली। डॉक्टर का नाम दसारापु सुभाष था। मौके पर पहुंची पर पुलिस ने बताया कि जब उनके परिवार वालों ने उसे जगाने की कोशिश की तो डॉक्टर की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
हैदराबाद: 13 मार्च को हैदराबाद में 32 वर्षीय डॉक्टर की मौत का मामला सामने आया है। डॉक्टर का नाम दसरपु सुभाष था। मौके पर पहुंची पर पुलिस ने बताया कि जब उनके परिवार वालों ने उसे जगाने की कोशिश की तो डॉक्टर की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बता दें 33 वर्षीय डॉक्टर हृदय रोग विशेषज्ञ थे एक निजी अस्पताल में काम करते थे। उनकी मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन उनके परिवार वालों के मुताबिक सुभाष काफी दिनों से अपनें संबंधों को लेकर गहरे डिप्रेशन में थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।
बता दें उनकी मौत से घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि उन्हें बिल्कुल नहीं पता था कि ऐसा भी हो सकता है। घरवालों का कहना है कि उनकी इस हालत के बारे में कुछ भी नहीं मालूम था।