लाइव न्यूज़ :

अरब सागर से 1800 करोड़ रुपये मूल्य का 300 किग्रा मादक पदार्थ जब्त?, भारतीय तटरक्षक बल ने की बड़ी कार्रवाई,  तस्करों ने भागने से पहले समुद्र में फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 14, 2025 12:59 IST

तटरक्षक जहाज को आते देख तस्करों ने तस्करी का सामान समुद्र में फेंक दिया और आईएमबीएल की ओर भाग गए।

Open in App
ठळक मुद्दे गुजरात एटीएस के साथ मिलकर समुद्र में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया। लगभग 1,800 करोड़ रुपये मूल्य का 300 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किया गया। जब्त किए गए मादक पदार्थ के ‘मेथमफेटामाइन’ होने का संदेह है।

अहमदाबादः गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) और भारतीय तटरक्षक बल ने अरब सागर से 1,800 करोड़ रुपये मूल्य का 300 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया जिसे तस्करों ने भागने से पहले समुद्र में फेंक दिया था। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। तटरक्षक बल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि जब्त की गई प्रतिबंधित सामग्री के ‘मेथमफेटामाइन’ होने का संदेह है और इसे आगे की जांच के लिए एटीएस को सौंप दिया गया है। एटीएस और तटरक्षक बल ने 12 तथा 13 अप्रैल की रात गुजरात अरब सागर अपतटीय क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास संयुक्त अभियान को अंजाम दिया। विज्ञप्ति में कहा गया कि तटरक्षक जहाज को आते देख तस्करों ने तस्करी का सामान समुद्र में फेंक दिया और आईएमबीएल की ओर भाग गए।

इसमें कहा, ‘‘खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय तटरक्षक बल ने 12-13 अप्रैल की रात गुजरात एटीएस के साथ मिलकर समुद्र में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया। लगभग 1,800 करोड़ रुपये मूल्य का 300 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किया गया। जब्त किए गए मादक पदार्थ के ‘मेथमफेटामाइन’ होने का संदेह है।’’

विज्ञप्ति में कहा गया कि गुजरात एटीएस से मिली जानकारी के आधार पर तटरक्षक क्षेत्र (पश्चिम) से भारतीय तटरक्षक बल का एक जहाज आईएमबीएल के पास समुद्र में उस क्षेत्र में भेजा गया, जहां एक संदिग्ध नौका की मौजूदगी का पता चला। इसमें कहा गया, ‘‘भारतीय तटरक्षक बल के जहाज ने रात के अंधेरे के बावजूद एक संदिग्ध नौका की पहचान की।

जहाज के आने का एहसास होने पर, संदिग्ध नौका में मौजूद तस्करों ने आईएमबीएल की ओर भागने से पहले मादक पदार्थों की खेप को समुद्र में फेंक दिया। तटरक्षक बल के जहाज ने संदिग्ध नौका का पीछा करते हुए फेंकी गई खेप को बरामद करने के लिए तुरंत अपनी समुद्री नौकी को तैनात किया।’’

विज्ञप्ति के अनुसार, चूंकि जब तटरक्षक बल के जहाज ने संदिग्ध नौका की पहचान तो उसकी दूरी काफी थी, इसी का फायदा उठाते हुए तस्कर आईएमबीएल को पार कर गए। इसने कहा कि तटरक्षक दल ने रात में गहन तलाशी के बाद समुद्र में फेंके गए मादक पदार्थ को बरामद कर लिया।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘जब्त किए गए मादक पदार्थ को आगे की जांच के लिए तटरक्षक बल के जहाज द्वारा पोरबंदर लाया गया है।’’ इसमें कहा गया कि तटरक्षक बल और एटीएस के सहयोग से हाल के वर्षों में 13 ऐसे सफल अभियानों को आंजम दिया गया है जो ‘‘राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए तालमेल की पुष्टि करता है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातPoliceपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?