शर्मनाक: पहले दरिंदों ने मिलकर महिला के साथ किया गैंगरेप, फिर प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल
By अमित कुमार | Published: January 26, 2021 06:00 PM2021-01-26T18:00:17+5:302021-01-26T18:00:17+5:30
राजस्थान के नागौर जिले से एक महिला के साथ गैंगरेप की खबर सामने आ रही है। इस घटना को लेकर परिजनों ने पुलिस के समक्ष मामला दर्ज करवाया है।
देश में बढ़ते बलात्कार के मामले किसी महामारी की तरह फैल रहे हैं। देश का कोई भी राज्य ऐसा नहीं है जिसे महिलाओं के लिए शत प्रतिशत सुरक्षित कहा जा सकता है। रोजाना रेप की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। राजस्थान के नागौर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 25 वर्षीय लड़की के साथ तीन युवकों ने मिलकर गैंगरेप किया।
यह घटना 19 जनवरी की बताई जा रही है। रिपोर्ट की मानें तो दूध खरीदने के लिए एक व्यक्ति के घर गई थी। जिस दौरान उसके घर पहुंची तो वहां घर के मालिक के साथ दो और लोग मौजूद थे। तीनों ने लड़की को पकड़कर वहीं उसके साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। लड़की हाथ छुड़ाकर वहां से भागना चाह रही थी, लेकिन वह ऐसा करने में सफल नहीं हो सकी।
इतना ही नहीं गैंगरेप के बाद दरिंदों ने लड़की के प्राइवेट पार्ट में बोतल डाल दिया। इसके बाद तीनों आरोपियों ने लड़की को धमकाया और उसे किसी से भी शिकायत करने पर उसे जान से मारने की भी धमकी दी। लड़की ने इस पूरी घटना की जानकारी अपने घरवालों को दी। 6 दिन बाद परिजनों ने हिम्मत जुटाकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।