पुणे में 16 साल की लड़की से उसके दोस्त ने किया रेप, चचेरी बहन के साथ भी किया छेड़छाड़

By अनुराग आनंद | Published: December 19, 2020 09:08 AM2020-12-19T09:08:33+5:302020-12-19T12:21:02+5:30

पुणे में आरोपियों के पास से रिहा होने के बाद दोनों किशोरी लड़कियां सीधे पुलिस के पास पहुंचीं।

16-year-old girl raped by her friend in Pune, molesting her cousin | पुणे में 16 साल की लड़की से उसके दोस्त ने किया रेप, चचेरी बहन के साथ भी किया छेड़छाड़

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsपुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया।कुछ ही घंटों में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुणे: दो नाबालिग बहनों के साथ रेप व छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दोनों बहनों के साथ उनके ही पुरुष मित्रों ने मंगलवार को कथित रूप से इस घटना को अंजाम दिया है। यह घटना महाराष्ट्र के पुणे में हुई थी। 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया है और उसके चचेरी बहन के साथ भी आरोपियों ने छेड़छाड़ किया है। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, आरोपियों ने कथित रूप से दोनों बहनों का अपहरण किया और घटना को अंजाम देने के बाद भी काफी समय तक दोनों किशोरी को कैद करके ही रखा। घटना का पता तब चला जब 16 वर्षीय लड़की पुलिस के पास पहुंची और इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई।

किशोरी से बलात्कार, बहन से की गई छेड़छाड़

मंगलवार रात को, किशोर लड़की और उसकी 14 वर्षीय बहन के दोस्तों ने उनसे आकस्मिक मुलाकात के लिए कहा। इस दौरान दो व्यक्तियों ने 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और उसके 14 वर्षीय चचेरी बहन के साथ भी छेड़छाड़ की।

इसके बाद, दो पुरुषों और तीन अन्य लोगों ने कथित तौर पर किशोरों का अपहरण कर लिया और उन्हें शुरुआती कुछ घंटों तक एक जगह पर रखा। इसके बाद दोनों को अलग-अलग जगहों पर रखकर 16 वर्षीय लड़की के साथ रेप किया जबकि उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की गई। अगले दिन आरोपियों के पास से रिहा होने के बाद दोनों किशोरी लड़कियां सीधे पुलिस के पास पहुंचीं।

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया। पुलिस ने एक जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस उपायुक्त ने भी की है।

आरोपियों को न्यायिक हिरासत में रखा गया है

गुरुवार को पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। 20 वर्षीय युवक, जिसने एक किशोरी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था, को एक सप्ताह के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था और छेड़छाड़ के आरोपी व्यक्ति को 3 दिनों के लिए हिरासत में भेज दिया गया है। अपहरण और बंधक बनाकर रखने वाले तीन अन्य आरोपियों को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Web Title: 16-year-old girl raped by her friend in Pune, molesting her cousin

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे