लाइव न्यूज़ :

14 साल की नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, रेप के आरोप में भाई समेत 4 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: December 16, 2020 11:51 IST

राजस्थान पुलिस ने रेप के आरोप में जिन चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, उसमें एक आरोपी पीड़िता का भाई भी है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता लड़की 14 साल की है और अविवाहित है।डॉक्टरों ने किशोरी का सुरक्षित प्रसव कराने के बाद पुलिस को सूचित किया।इस मामले में और अधिक खुलासे के लिए पुलिस डीएन जांच करने जा रही है।

नई दिल्ली:राजस्थान के नागौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, पुलिस ने सोमवार को राजस्थान के नागौर जिले में एक नाबालिग लड़की के बलात्कार के लिए चार आरोपियों पर मामले दर्ज किए हैं। रविवार रात में नाबालिग लड़की द्वारा बच्चे को जन्म देने के बाद मामला सामने आया। 

एचटी रिपोर्ट के मुताबिक, हैरान करने वाली बात यह है कि इस मामले में पुलिस ने जिन चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, उसमें एक आरोपी पीड़िता का भाई है। इस घटना के मीडिया में आते ही पीड़िता के गांव व आसपास के लोग दबे जुबान में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। 

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने ये कहा-

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता लड़की 14 साल की है और अविवाहित है। दरअसल, मामला तब सामने आया जब लड़की और उसका परिवार रविवार को अजमेर के जाना अस्पताल पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने किशोरी का सुरक्षित प्रसव कराने के बाद पुलिस को सूचित किया कि अस्पताल में एक नाबालिग किशोरी को बच्चा हुआ है।

पुलिस अधिकारी नरोत्तम सिंह ने कहा कि इस सूचना के बाद पूछताछ के लिए पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां पूरा मामला सामने आया है।

पुलिस का दावा, डीएनए टेस्ट में होगा खुलासा-

पुलिस अधिकारी ने कहा कि किशोरी अपने बच्चे के साथ पुलिस और चिकित्सा टीम की देखरेख में है। उसके परिवार के बयानों के आधार पर उसके भाई और तीन अन्य ग्रामीणों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसके भाई और उसी गांव के तीन अन्य लोगों ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया है। अब पुलिस पीड़िता के उम्र और बच्चा के बारे में डीएनए सैंपल के आधार पर और अधिक खुलासे का दावा कर रही है। 

टॅग्स :रेपराजस्थाननागौरकेसपोक्सो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

क्राइम अलर्टअगस्त से दिसंबर 2024 के बीच 4 बार यौन उत्पीड़न?, 8 रेप और 2 धोखाधड़ी-जालसाजी केस, अब तक 10 मामले ?, भोंदू बाबा अशोक खरात पर एक्शन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी