लाइव न्यूज़ :

25 प्लेट समोसा खरीदने में अकाउंट से उड़ गए 1.4 लाख रुपये, मुंबई के डॉक्टर के साथ हुआ साइबर स्कैम

By विनीत कुमार | Updated: July 12, 2023 11:41 IST

मुंबई में एक डॉक्टर के साथ साइबर अपराध की घटना सामने आई है। डॉक्टर को ऑनलाइन 25 प्लेट समोसा खरीदने की कोशिश महंगी पड़ गई। उसके खाते से 1.4 लाख रुपये निकाल लिए गए।

Open in App

मुंबई: सायन में एक प्रसिद्ध होटल से समोसा खरीदने की कोशिश कर रहा एक डॉक्टर साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गया और उसे 1.4 लाख रुपये का नुकसान हुआ। 27 वर्षीय यह डॉक्टर केईएम अस्पताल में काम करता है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 8 जुलाई को जब डॉक्टर अपने सहयोगियों के साथ कर्जत की यात्रा कर रहे थे, तो ऑनलाइन कॉन्टैक्ट नंबर मिलने पर उन्होंने सायन में गुरु कृपा होटल से 25 प्लेट समोसे का ऑर्डर दिया। 

इस पर आरोपी ने पीड़ित को 1,500 रुपये की अग्रिम राशि का भुगतान करने के लिए कहा। इसके बाद पीड़ित को एक मैसेज मिला, जिसमें कहा गया था, 'दोपहर 1 बजे दुकान से 25 प्लेट समोसे उठाए जाएंगे।' 

इसके बाद एक अन्य संदेश में कथित आरोपी ने भुगतान के लिए उसे बैंक विवरण भेजा। साथ ही शख्स ने भोजनालय से फोन कर भुगतान के स्क्रीनशॉट भेजने के लिए भी कहा। आरोपी ने पीड़ित से कहा कि अब उसे एक ट्रांजैक्शन आईडी बनानी होगी और उसे Google Pay ऐप खोलने के लिए कहा।

इसके बाद शख्स वे उसे ऐप में नंबर 28807 दर्ज करने और नोट्स टैब में गुरु कृपा रिटर्न जोड़ने के लिए कहा। जैसे ही गूगल पे ऐप एक्सिस बैंक खाते से लिंक हुआ तो पीड़ित के खाते से 28,807 रुपये कट गए।

जब पीड़ित डॉक्टर ने पूछताछ की तो आरोपी ने उसे आश्वासन दिया कि यदि वह मोबाइल पर मिल रहे निर्देशों का पालन करेगा तो रिफंड उसके खाते में जमा कर दिया जाएगा। हालांकि, कुछ देर बाद में 50,000 रुपये और उसके बाद 19,991 रुपये और फिर 40,000 रुपये भी उसके खाते से निकल गए। इसके बाद पीड़ित डॉक्टर ने भोईवाड़ा पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई।

टॅग्स :मुंबईCyber Crime Police Station
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी