लाइव न्यूज़ :

यूपी में पॉर्न फिल्म देखने के बाद 13 साल के लड़के ने 2 वर्षीय बच्ची का किया कथित रेप

By अनुराग आनंद | Updated: March 19, 2021 11:25 IST

लड़के ने वारदात से ऐन पहले मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्म देखी थी। इसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची की नानी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।पुलिस ने गुरुवार को आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। 

बलियाउत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रेवती क्षेत्र में 13 साल के एक लड़के ने कथित रूप से मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्म देखने के बाद ढाई वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को पकड़ लिया।

रेवती थाने के प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में रह रही ढाई साल की एक बच्ची गत 16 मार्च की शाम खेलते हुए ननिहाल के पड़ोस स्थित एक घर में चली गई।

13 वर्षीय किशोर ने उससे कथित रूप से बलात्कार किया-

वहां मौजूद 13 वर्षीय किशोर ने उससे कथित रूप से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि ऐसा आरोप है कि लड़के ने वारदात से ऐन पहले मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्म देखी थी। पांडेय ने बताया कि बच्ची की नानी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गुरुवार को आरोपी किशोर को पकड़ लिया। 

इससे पहले भी उत्तर प्रदेश के उन्नाव में इस तरह का मामला आया है सामने-

बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब किसी नाबालिग लड़के ने उत्तर प्रदेश में इस तरह की घटना को अंजाम दिया हो। इससे पहले भी 4 फरवरी को उन्नाव जनपद में एक नाबालिग लड़की से नाबालिग द्वार दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया था। 15 साल के लड़के ने इस घटना को उस समय अंजाम जब बच्ची घर पर अकेले थी। मौका देखते ही पड़ोस में रहने वाला लड़का घर में घुसा और रेप की घटना को अंजाम दिया था। बच्ची की पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।  

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :रेपउत्तर प्रदेशपोक्सोबलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला