झारखंड के दुमका में 10 साल की किशोरी के साथ 11 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, घटना के 40 दिन बाद सामने आया मामला
By एस पी सिन्हा | Published: November 5, 2023 06:59 PM2023-11-05T18:59:09+5:302023-11-05T19:00:48+5:30
घटना के 40 दिन के बाद शनिवार शाम को किशोरी ने हिम्मत कर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर तीन नामजद और आठ आदिवासी युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
![11 people gang-raped a 10-year-old girl in Dumka Jharkhand case came to light 40 days after incident | झारखंड के दुमका में 10 साल की किशोरी के साथ 11 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, घटना के 40 दिन बाद सामने आया मामला 11 people gang-raped a 10-year-old girl in Dumka Jharkhand case came to light 40 days after incident | झारखंड के दुमका में 10 साल की किशोरी के साथ 11 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, घटना के 40 दिन बाद सामने आया मामला](https://d3pc1xvrcw35tl.cloudfront.net/sm/images/420x315/screenshot-2023-11-05-185443-1_202311279168.png)
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
रांची: झारखंड के दुमका जिले में एक 10 वर्षिया किशोरी से 11 लोगों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले का खुलासा घटना के करीब 40 दिन बाद हुआ है। किशोरी 25 सितंबर को सीएसपी केंद्र से पैसा निकालने गई थी। इस दौरान आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
घटना के 40 दिन के बाद शनिवार शाम को किशोरी ने हिम्मत कर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर तीन नामजद और आठ आदिवासी युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़िता ने अपने बयान में बताया है कि वह 25 सितंबर को छात्रवृत्ति के रुपये लेने के लिए सीएसपी केंद्र (दुमका) गई थी। वह रुपये लेकर घर लौट रही थी, तभी रेलवे स्टेशन-मुखराली रोड पर दो बाइक सवार युवक आए और उन्होंने मुझे जबरन बाइक पर बैठा लिया। पीडिता ने बताया कि आरोपी उसके बाद एक घर में ले गए, वहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
दोनों युवकों ने फोन कर दो और साथियों को बुला लिया। सभी ने मेरे साथ गलत काम किया। उसके बाद मुझे पहाड़ के पास जंगल में ले गए। उन्होंने वहां फोन कर चार साथियों को और बुला लिया। फिर मेरे साथ सभी ने उसके साथ गलत काम किया। छात्रा ने बताया कि देर शाम तक मेरी हालत गंभीर हो गई थी। मुझसे चला नहीं जा रहा था। आरोपी मुझे निर्वस्त्र अवस्था में बाइक से सड़क किनारे छोड़ गए। मुझे दूसरे दिन होश आया, तब जाकर घर पहुंच पाई। मैं काफी डर गई थी, जिस वजह मैं घरवालों को कुछ नहीं बता पाया। मां-बाप ने काफी पूछा तो शनिवार को आपबीती सुनाई।
वहीं प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। एसपी पीतांबर सिंह खेवर ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।