WPL 2023: हरमनप्रीत कौर ने पहले मैच में किया धमाका, 30 गेंदों पर जड़े 14 चौके, बनीं लीग में फिफ्टी जड़ने वाली पहली खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस विमेंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने WPL-2023 के पहले मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। वह इस लीग में फिफ्टी जड़ने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

By विनीत कुमार | Published: March 4, 2023 09:44 PM2023-03-04T21:44:14+5:302023-03-04T21:56:02+5:30

WPL 2023: Harmanpreet Kaur from Mumbai Indians scores first fifty of Women’s Premier League history | WPL 2023: हरमनप्रीत कौर ने पहले मैच में किया धमाका, 30 गेंदों पर जड़े 14 चौके, बनीं लीग में फिफ्टी जड़ने वाली पहली खिलाड़ी

हरमनप्रीत कौर बनीं WPL में अर्धशतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी (फोटो- ट्विटर, WPL)

googleNewsNext

मुंबई: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL-2023) के आगाज के साथ ही भारतीय महिला विस्फोटक खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस विमेंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने धमाका कर दिया। वह इस लीग में अर्धशतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने गुजरात जायंट्स विमेंस टीम के खिलाफ लीग के पहले मैच में 30 गेंदों पर शानदार 65 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 14 चौके लगाए। हरमनप्रीत की धमाकेदार बल्लेबाजी का ही नतीजा रहा कि मुबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 207 रन बना डाले।

इससे पहले डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने पहले महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन मैच में टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। था। मुंबई इंडियंस की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही थी और 15 रन पर पहला झटका लगने के बाद 77 के स्कोर तक तीन विकेट गिर गए थे।

हरमनप्रीत कौर ने अमेलिया केर के साथ मिलकर बदला खेल

10 ओवर तक मुंबई इंडियंस के 77 रनों पर तीन विकेट गिर गए थे। इसके बाद कौर और न्यूजीलैंड की हरफनमौला खिलाड़ी केर ने मिलकर अगरे 42 गेंदों पर 89 रनों की साझेदारी कर डाली। केर ने 24 गेंदों पर 45 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया। मुंबई इंडियंस की ओर से ओपनिंग करने उतरीं हेले मैथ्यूज ने भी 31 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली। हलांकि इन सबसे इतर हरमनप्रीत कौर ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गुजरात जायंट्स के गेंदबाजों को हताश कर दिया।

हरमनप्रीत कौर: लगातार पांच चौके और बना दिया अर्धशतक

कौर ने मैच के 15वें ओवर में एश्ले गार्डनर की गेंद पर चौका लगाते हुए 22 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। दिलचस्प यह रहा कि इससे पहले भी उन्होंने तीन चौके जड़े। इस तरह उन्होंने लगातार पांच चौके लगाते हुए  अपनी फिफ्टी पूरी की। मुंबई इंडियंस ने वर्तमान भारतीय टीम के कप्तान को 1.80 करोड़ की कुल राशि में खरीदा, जो फ्रेंचाइजी के लिए उपलब्ध कुल नीलामी राशि का 15 प्रतिशत था।

Open in app