संन्यास के बाद सुरेश रैना को गले लगाकर खूब रोए महेंद्र सिंह धोनी, थम नहीं रहे थे आंसू

15 अगस्त की शाम महेंद्र सिंह धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा, जिसके कुछ मिनट बाद ही सुरेश रैना ने भी संन्यास की घोषणा कर दी...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: August 17, 2020 03:42 PM2020-08-17T15:42:12+5:302020-08-17T15:50:36+5:30

'We hugged and cried' - Suresh Raina spills beans on planned retirement with MS Dhoni on August 15 | संन्यास के बाद सुरेश रैना को गले लगाकर खूब रोए महेंद्र सिंह धोनी, थम नहीं रहे थे आंसू

संन्यास के बाद सुरेश रैना-महेंद्र सिंह धोनी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई।

googleNewsNext
Highlights15 अगस्त को धोनी-रैना ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा।सुरेश रैना का खुलासा, संन्यास के बाद गले लगकर खूब रोए।संन्यास के अगले दिन रैना ने बीसीसीआई को दी औपचारिक रूप से सूचना।

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। धोनी ने शाम 7:29 पर फैंस को इस बात की जानकारी दी, जबकि इसके कुछ मिनटों बाद ही उनके करीबी दोस्त सुरेश रैना ने भी इस सफर में उनका साथ दिया।

धोनी ने फैंस को कहा 'थैंक्स'

महेंद्र सिंह धोनी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसके बैकग्राउंड में "मैं पल दो पल का शायर हूं" सॉन्ग चल रहा है। इसके साथ धोनी ने लिखा- "आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। शाम 7:29 के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए..."

रैना ने लिया धोनी के साथ चलने का फैसला 

सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर संन्यास की घोषणा करते हुए लिखा, "आपके (धोनी) साथ खेलना एक बेहतरीन वक्त था। गर्व के साथ मैंने आपके इस सफर में साथ चलने का फैसला किया है। शुक्रिया इंडिया। जय हिंद!"

रैना का खुलासा- रिटायरमेंट का बाद हम गले लगकर खूब रोए

इन दोनों के संन्यास की घोषणा के कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें दोनों एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं। अब खुद सुरेश रैना ने इस बात का खुलासा कर दिया है संन्यास रिटायरमेंट की घोषणा के बाद माही उन्हें गले लगाकर खूब रोए थे। 

महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी में भारत को वनडे और टी20 खिताब दिला चुके हैं।
महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी में भारत को वनडे और टी20 खिताब दिला चुके हैं।

सुरेश रैना ने दैनिक जागरण को दिए इंटरव्यू में बताया, 'मुझे पता था कि धोनी चेन्नई पहुंचने के बाद संन्यास की घोषणा करेंगे, तो मैं इसके लिए तैयार था। अपने संन्यास की घोषणा के बाद, हम गले मिले और खूब रोए। मैं, पीयूष, अंबाती रायुडू, केदार जाधव और कर्ण शर्मा साथ बैठे और फिर हमने अपने करियर और दोस्ती के बारे में बातें की, हमने उस रात पार्टी भी की।"

Open in app