वीडियो: आईपीएल की पसंदीदा टीम पर अनुष्का से पत्रकार ने पूछा सवाल, तो मिला मजेदार जवाब

पत्रकार के सवाल पर अनुष्का का एक मजेदार जवाब सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: April 25, 2018 03:17 PM2018-04-25T15:17:53+5:302018-04-25T15:29:58+5:30

virat kohli wife anushka sharma witty answer on favourite ipl team | वीडियो: आईपीएल की पसंदीदा टीम पर अनुष्का से पत्रकार ने पूछा सवाल, तो मिला मजेदार जवाब

Virat Kohli and Anushka Sharma

googleNewsNext

नई दिल्ली, 26 अप्रैल: लंबे अफेयर के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भले ही शादी के बंधन में बंध चुके हैं लेकिन फैंस के बीच उन दोनों लेकर क्रेज अब भी बाकी है। दोनों किसी न किसी वजह से चर्चा में आ ही जाते हैं। कोहली फिलहाल आईपीएल में व्यस्त हैं, वहीं अनुष्का भी अपनी आने वाली फिल्म सुई-धागा को लेकर बिजी हैं।

अनुष्का वैसे भी हाल में कई मौकों पर चर्चा में आती रही हैं। अभी हाल में कोहली के जैसी टी शर्ट पहनने के कारण और उससे पहले फिल्म की शूटिंग को छोड़ विराट से अचानक मिलने के लिए दिल्ली पहुंच कर भी अनुष्का ने सोशल मीडिया और फैंस के बीच सुर्खियां बटोरी थी। बहरहाल, अनुष्का का एक और मजेदार जवाब सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसे सुन आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। अभी हाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने जानबूझकर अनुष्का से पूछा, 'अभी भारत में आईपीएल की धूम है। बहुत सारी टीमें काफी मजबूत हैं। आप किसे सपोर्ट कर रही हैं।'  

अनुष्का ने हंसते हुए जवाब दिया, 'आपने बहुत अलग सवाल पूछा है। कोई सोच भी नहीं सकता था कि ये सवाल आएगा। कोई सोच भी नहीं सकता था।'

देखिए, अनुष्का का मजेदार जवाब... दरअसल, सभी जानते हैं कि अनुष्का शादी से पहले से विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स के मैच में नजर आती रही हैं। कोहली और अनुष्का ने पिछले साल 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी। इसके बाद दोनों ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित की थी।

Open in app