टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वैकेशन की एक थ्रोबैक शेयर करते हुए पुरानी यादों को ताजा किया है। बर्फ से ढंकी पहाड़ियों के सामने बालकनी में अनुष्का के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कोहली ने लिखा, 'नरम हवा, पेड़ों की सरसराहट, उस सर्दियों की बर्फ का स्पर्श....हम सभी चीजों के लिए हमेशा आभारी हैं। जैसे हम हमेशा से रहे हैं।'
कोहली और अनुष्का की ये खूबसूरत तस्वीर शेयर करते ही वायरल हो गई और फैंस ने जमकर कमेंट किए।
कोहली, अनुष्का ने मुंबई पुलिस को दिया 5-5 लाख रुपये का दान
इससे पहले कोहली और अनुष्का ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग के लिए मुंबई पुलिस को 5-5 लाख रुपये का दान दिया।
मुंबई पुलिस कमिश्नर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, 'मुंबई पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए 5-5 लाख रुपये के योगदान के लिए शुक्रिया विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। आपका योगदान कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अग्रणी भूमिका निभाने वालों को सुरक्षित रखेगा।'
कोहली और अनुष्का ने इससे पहले पिछले महीने कोरोना के खिलाफ जंग के लिए पीएम केयर्स और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देने का ऐलान किया था।
कोरोना वायरस की वजह से जारी देशव्यापी लॉकडाउन ने खेल गतिविधियों को ठप कर दिया है, ऐसे में कोहली और अनुष्का भी घर पर वक्त बिता रहे हैं।