विराट कोहली ने अपने उस ट्वीट पर तोड़ी चुप्पी, जिससे उड़ी धोनी के संन्यास की अफवाह

Virat Kohli on MS Dhoni pic: विराट कोहली ने एमएस धोनी की तस्वीर शेयर करने से के बाद शुरू हुई चर्चा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है

By अभिषेक पाण्डेय | Published: September 14, 2019 03:17 PM2019-09-14T15:17:04+5:302019-09-14T16:03:07+5:30

Virat Kohli reacts on MS Dhoni pic, says, I got big lesson | विराट कोहली ने अपने उस ट्वीट पर तोड़ी चुप्पी, जिससे उड़ी धोनी के संन्यास की अफवाह

कोहली द्वारा शेयर धोनी की पुरानी तस्वीर से शुरू हुई थी पूर्व कप्तान की संन्यास की अटकलें

googleNewsNext
Highlightsकोहली के धोनी के साथ पुरानी तस्वीर शेयर करने से शुरू हुई थी माही की संन्यास की अटकलेंकोहली ने कहा है कि उन्होंने ऐसे ही धोनी की तस्वीर शेयर की, लोगों ने बतंगड़ बना दिया

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एमएस धोनी की तस्वीर को लेकर बनी खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। कोहली ने हाल ही में ट्विटर पर धोनी के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद धोनी के संन्यास की अटकलें शुरू हो गई थीं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 सीरीज से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोहली ने कहा कि उन्हें इस तस्वीर को शेयर करने से बड़ा सबक मिला है। 

कोहली ने दी धोनी की तस्वीर पर प्रतिक्रिया

कोहली ने धोनी की तस्वीर को लेकर जारी अटकलों पर कहा, 'धोनी की तस्वीर शेयर करते समय मेरे दिमाग में कुछ नहीं चल रहा था। मैंने घर पर बैठे-बैठे फोटो शेयर कर दी और वह खबर बन गई। मेरे लिए ये एक सबक है। मैं जैसा सोचता हूं, दुनिया भी वैसा नहीं सोचती। मेरा मन था कि एक पोस्ट शेयर करूं। लेकिन लोगों ने उसे कहीं और ही पहुंचा दिया, जो बिल्कुल सच नहीं है।'

कोहली ने शेयर की थी धोनी की पुरानी तस्वीर, शुरू हुई थी संन्यास की अटकलें 

कोहली ने गुरुवार को धोनी के साथ 2016 टी20 वर्ल्ड कप की एक तस्वीर शेयर की थी। ये तस्वीर भारत की ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद की थी। कोहली ने इस मैच में दमदार पारी खेली थी और धोनी ने विजयी चौका लगाया था। 

कोहली ने इस तस्वीर के साथ लिखा था, 'एक मैच जिसे मैं भूल नहीं सकता। एक खास रात। इस आदमी ने मुझे फिटनेस टेस्ट की तरह दौड़ाया।' 

इसके बाद सोशल मीडिया में ये अटकलें लगने लगी कि धोनी रिटायर होने जा रहे हैं। लेकिन बाद में मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि धोनी के रिटायरमेंट पर कोई अपडेट नहीं है और ये खबरें गलत हैं। खुद धोनी की कप्तानी साक्षी ने भी ट्विटर पर इन खबरों को अफवाह करार दिया।

Open in app