पृथ्वी शॉ ने 36 बाउंड्री की मदद से ठोके नाबाद 227 रन, विजय हजारे ट्रॉफी में रच दिया इतिहास

मुंबई की ओर से पृथ्वी शॉ ने नाबाद 227, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 133 रन की पारी खेली, जिसके दम पर टीम ने विशाल स्कोर खड़ा किया...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: February 25, 2021 02:02 PM2021-02-25T14:02:56+5:302021-02-25T14:30:40+5:30

Vijay Hazare Trophy 2020-21, Puducherry vs Mumbai: prithvi shaw highest individual score in vijay hazare trophy | पृथ्वी शॉ ने 36 बाउंड्री की मदद से ठोके नाबाद 227 रन, विजय हजारे ट्रॉफी में रच दिया इतिहास

पृथ्वी शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक ठोककर कमाल कर दिया है।

googleNewsNext
Highlightsविजय हजारे ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ ने ठोका नाबाद दोहरा शतक।पृथ्वी शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी में बनाया सबसे बड़ा स्कोर।पृथ्वी शॉ के दम पर मुंबई ने भी रच दिया इतिहास।

Vijay Hazare Trophy 2020-21, Puducherry vs Mumbai, Round 3, Elite Group D: विजय हजारे ट्रॉफी 2021 में मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ ने पुडुचेरी के खिलाफ दोहरा शतक ठोक तहलका मचा दिया। शॉ ने 152 गेंदों में 31 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 227 रन जड़े, जो इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले ये रिकॉर्ड संजू सैमसन के नाम था, जिन्होंने साल 2019 में गोवा के खिलाफ 212 रन बनाए थे।

पृथ्वी शॉ इस मामले में बने नंबर-1 कप्तान

इसी के साथ पृथ्वी शॉ लिस्ट-ए मैच में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने वाले कप्तान भी बन गए। पहले ये रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम था, जिन्होंने 2011 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध 2019 रन की पारी खेली थी।

लिस्ट ए क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे बड़ा स्कोर (मेंस क्रिकेट):

227* - पृथ्वी शॉ बनाम पुडुचेरी, जयपुर, 2021
222* - ग्रीम पोलाक बनाम बॉर्डर, ईस्ट लंदन, 1974
219 - वीरेंद्र सहवाग बनाम वेस्टइंडीज, इंदौर, 2011
208* - रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, मोहाली, 2017

यह विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में चौथा दोहरा शतक है। पृथ्वी शॉ लिस्ट-ए मैचों में दोहरा शतक जड़ने वाले 8वें भारतीय बने हैं। शॉ की इस पारी के दम पर मुंबई ने निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 457 रन बनाए, जो भारत में खेले गए लिस्ट-ए मैच में सबसे बड़ा स्कोर रहा।

भारत में खेले गए लिस्ट-ए क्रिकेट के बड़े स्कोर-

457/4 - मुंबई बनाम पुडुचेरी, जयपुर, 2021  

438/4 - साउथ अफ्रीका बनाम भारत, मुंबई, 2015  

422/9 - झारखंड बनाम मध्य प्रदेश, इंदौर, 2021  

418/5 - भारत बनाम वेस्टइंडीज, इंदौर, 2011  

414/7 - भारत बनाम श्रीलंका, राजकोट, 2009  

412/6 - मध्य प्रदेश बनाम रेलवे, इंदौर, 2010

Open in app