T20 World Cup: श्रीलंका के पाथुम निसंका ने बनाए 58 गेंद में 72 रन, 6 चौके और 3 छक्के शामिल, दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी सबसे आगे

T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका की टीम में हेनरिक क्लासेन की जगह अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक की वापसी हुई है। श्रीलंका ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 30, 2021 05:24 PM2021-10-30T17:24:19+5:302021-10-30T17:29:47+5:30

T20 World Cup South Africa vs Sri Lanka finish on 142 Tabriaz Shamsi 32 wickets calendar year in T20Is | T20 World Cup: श्रीलंका के पाथुम निसंका ने बनाए 58 गेंद में 72 रन, 6 चौके और 3 छक्के शामिल, दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी सबसे आगे

केवल दो अन्य बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके।

googleNewsNext
Highlightsदक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 143 रन बनाने है।श्रीलंका के पाथुम निसंका ने 58 गेंद में 72 रन बनाए।तबरेज शम्सी ने चार ओवर में 17 रन देकर जबकि ड्वेन प्रिटोरियस ने तीन ओवर में 17 रन देकर तीन तीन विकेट हासिल किये।

T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। श्रीलंका के टीम ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 142 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 143 रन बनाने है। श्रीलंका के पाथुम निसंका ने 58 गेंद में 72 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल हैं।

श्रीलंका के केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें निसांका ने 58 गेंदों पर 72 रन बनाये जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल हैं। बायें हाथ के कलाई के स्पिनर तबरेज शम्सी (17 रन देकर तीन) ने श्रीलंका का मध्यक्रम झकझोरा। ड्वेन प्रिटोरियस (तीन ओवर में 17 रन देकर तीन) और एनरिच नोर्किया (27 रन देकर दो) विकेट लेने वाले अन्य गेंदबाज थे।

T20Is में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक विकेट

32 तबरेज शम्सी (2021)

31 एंड्रयू टाय (2018)

31 दिनेश नाकर्णी (2021)

29 वसीम अब्बास (2021)।

निसांका ने धीमी पिच पर अपने फुटवर्क का अच्छा इस्तेमाल किया तथा 19वें ओवर में आउट होने से पहले तेज और स्पिन गेंदबाजों के सामने सहजता से रन बटोरे। उनके अलावा चरित असलंका (14 गेंदों पर 21) और कप्तान दासुन शनाका (11) ही दोहरे अंक में पहुंचे। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिये उतरे श्रीलंका को उसके सलामी बल्लेबाज फिर से अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाये।

चौथे ओवर में गेंदबाजी के लिये आये एनरिक नोर्किया ने अनुभवी कुसाल परेरा (सात) का मिडिल स्टंप उखाड़कर श्रीलंका को पहला झटका दिया। दूसरे सलामी बल्लेबाज निसांका हालांकि अधिक प्रतिबद्ध दिखे जबकि श्रीलंकाई बल्लेबाजी की नयी सनसनी असलंका ने सकारात्मक शुरुआत की। उनके नोर्किया पर लगाये गये दो चौके और केशव महाराज पर लगाया गया छक्का दर्शनीय था।

असलंका के रन आउट होने के बाद शम्सी ने गेंद संभाली जिनके सामने श्रीलंका का मध्यक्रम लड़खड़ा गया। शम्सी ने अपने बेहतरीन स्पैल की शुरुआत भानुका राजपक्षे (शून्य) के विकेट से की जिन्होंने ‘फ्लाइट’ लेती गेंद पर गेंदबाज को वापस कैच थमाया। इसके बाद उन्होंने अविष्का फर्नांडो (तीन) का अपनी ही गेंद पर कैच लिया और फिर वानिंदु हसरंगा (चार) को लांग ऑन पर आसान कैच देने के लिये मजबूर किया। निसांका ने इस बीच दूसरा छोर संभाले रखा।

उन्होंने महाराज पर दो छक्के लगाकर उनका गेंदबाजी विश्लेषण बिगाड़ा तथा 46 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन कप्तान शनाका लंबा शॉट खेलने के प्रयास में गेंद हवा में लहरा गये। निसांका ने रबाडा को निशाना बनाकर उन पर छक्का और दो चौके लगाकर अपना कौशल दिखाया लेकिन शनाका को आउट करने वाले प्रिटोरियस ने अगले ओवर में दो विकेट हासिल किये। इनमें निसांका का विकेट भी शामिल था जिन्होंने धीमी गेंद पर सीमा रेखा पर कैच थमाया।

Open in app