T20 विश्व कप 2022ः टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर ऑस्ट्रेलियाई टीम का रिकॉर्ड तोड़ा, दुनिया का नंबर एक टीम, 56 मैच और 39 जीत, देखें आंकड़े

ICC T20 World Cup 2022: भारत ने एक कैलेंडर वर्ष में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलियाई टीम का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 24, 2022 05:06 PM2022-10-24T17:06:20+5:302022-10-24T17:12:52+5:30

T20 World Cup 2022 team india 56 match 39 won now have most wins in international cricket in calendar year surpass Australia in 2003, 47 match 38 won | T20 विश्व कप 2022ः टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर ऑस्ट्रेलियाई टीम का रिकॉर्ड तोड़ा, दुनिया का नंबर एक टीम, 56 मैच और 39 जीत, देखें आंकड़े

भारत के पास अब इस साल 56 मैचों में 39 जीत हैं।

googleNewsNext
Highlightsऑस्ट्रेलिया ने पहले एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक जीत का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।2003 में 47 मैचों में 38 जीत के साथ यह उपलब्धि हासिल की थी। ​​भारत के पास अब इस साल 56 मैचों में 39 जीत हैं।

ICC T20 World Cup 2022: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर ऑस्ट्रेलियाई टीम का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दुनिया की पहली टीम बन गई। टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दुबई का बदला ले लिया। रविवार को मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी यादगार जीत दर्ज की।

भारत ने एक कैलेंडर वर्ष में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलियाई टीम का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक जीत का रिकॉर्ड अपने नाम किया था और 2003 में 47 मैचों में 38 जीत के साथ यह उपलब्धि हासिल की थी। ​​

भारत के पास अब इस साल 56 मैचों में 39 जीत हैं। अधिकांश विरोधियों के खिलाफ जीत दर्ज की। भारतीय टीम का अब तक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। भारत ने वर्ष की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ एक घरेलू सीरीज के साथ की, जहां उन्होंने एकदिवसीय और टी20ई दोनों में आगंतुकों को 3-0 से हरा दिया था।

इसके बाद भारत ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज खेली। उन्होंने T20I सीरीज 3-0 से और टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती। इसके बाद टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली, जो फाइनल मैच बारिश से धुल जाने के बाद 2-2 से ड्रॉ हो गई थी।

इसके बाद टीम ने इंग्लैंड का दौरा किया और एक बचा हुआ टेस्ट खेला, जिसे भारत हार गया। हालांकि भारत ने 2-1 के समान अंतर के साथ ODI और T20I सीरीज जीत दर्ज की। आयरलैंड को 2-0 से हराया।वेस्टइंडीज से टी20 सीरीज 3-0 से और वनडे सीरीज 4-1 से सील की।

भारत इसके बाद जिम्बाब्वे गया और एकदिवसीय सीरीज में मेजबान टीम को 3-0 से हरा दिया। एशिया कप 2022 में टीम फाइनल में नहीं पहुंची। ऑस्ट्रेलिया ने भारत का दौरा किया। टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से अपने नाम किया। एकदिवसीय और टी 20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को पछाड़ दिया।

Open in app