मिशेल स्टार्क की आलोचना पर पहली बार बोले विराट कोहली, कही ये बड़ी बात

विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ स्टार्क के साथ खेल चुके हैं।

By भाषा | Published: January 8, 2019 10:19 AM2019-01-08T10:19:07+5:302019-01-08T10:19:07+5:30

Surprised on Mitchell Starc criticism, says Virat Kohli | मिशेल स्टार्क की आलोचना पर पहली बार बोले विराट कोहली, कही ये बड़ी बात

मिशेल स्टार्क की आलोचना पर पहली बार बोले विराट कोहली, कही ये बड़ी बात

googleNewsNext

सिडनी, आठ जनवरी। भारतीय कप्तान विराट कोहली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दौरान मिशेल स्टार्क की इतनी सारी आलोचनाओं से हैरान हैं और उन्होंने कहा कि इतने काबिल गेंदबाज का समर्थन किया जाना चाहिए, उसे हतोत्साहित नहीं करना चाहिए। 

कोहली ने ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा, ‘‘वह काफी कौशल वाला गेंदबाज है। वह मानसिक रूप से सकारात्मक खिलाड़ी है। वर्षों से वह आपका नंबर एक गेंदबाज रहा है।’’

कोहली इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ स्टार्क के साथ खेल चुके हैं। भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘मैं थोड़ा हैरान हूं कि उसकी इतने बड़े स्तर पर आलोचना की जा रही है।’’

उन्होंने कहा कि अगर उसका समर्थन नहीं किया गया तो वह दबाव में आ जायेगा और ऑस्ट्रेलिया को नुकसान ही होगा। 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वह आपका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं तो आप चीजों को सही करने के लिये उसे समय दो, उस पर दबाव मत बढ़ाओ। क्योंकि आप इतने कौशल वाले खिलाड़ी को गंवाना नहीं चाहोगे जो इतनी प्रतिभा वाला है और आपके लिये मैचों में जीत दिलाता है।’’

Open in app