SRH IPL 2023 full schedule: ‘एसए20’ लीग खिताब जीतने के बाद आईपीएल पर नजर, नए कप्तान करेंगे करिश्मा!, कोच दिखाएंगे रास्ता, जानें शेयडूल

Sunrisers Hyderabad IPL 2023 schedule: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नये सत्र में कप्तान एडेन मार्कराम और कोच ब्रायन लारा की देखरेख में पिछले कुछ सत्र के लचर प्रदर्शन को पीछे छोड़ना चाहेगी।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 30, 2023 03:17 PM2023-03-30T15:17:06+5:302023-03-30T15:19:44+5:30

Sunrisers Hyderabad IPL 2023 srh new captain Aiden Markram franchise Sunrisers Eastern Cape win SA20 title Full match fixtures list, time, dates, venues, squad | SRH IPL 2023 full schedule: ‘एसए20’ लीग खिताब जीतने के बाद आईपीएल पर नजर, नए कप्तान करेंगे करिश्मा!, कोच दिखाएंगे रास्ता, जानें शेयडूल

आईपीएल का आगामी सत्र 31 मार्च से शुरू हो रहा है। (file photo)

googleNewsNext
Highlightsआईपीएल का आगामी सत्र 31 मार्च से शुरू हो रहा है।डेविड वार्नर के नेतृत्व में IPL 2016 में पहली बार खिताब जीता था।केन विलियमसन की कप्तानी में एक और निराशाजनक प्रदर्शन था।

Sunrisers Hyderabad IPL 2023 schedule: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के लिए तैयार है। पहली बार एडेन मार्कराम को कप्तानी दी गई है। टीम छह बार प्लेऑफ़ में पहुंचने में सफल रही। डेविड वार्नर के नेतृत्व में IPL 2016 में पहली बार खिताब जीता था।

आईपीएल 2022 SRH के लिए केन विलियमसन की कप्तानी में एक और निराशाजनक प्रदर्शन था। छह मैच जीते और आठ हारे थे। नए कप्तान मुकाबले के लिए तैयार है और कोच ब्रायन लारा की देखरेख में पिछले कुछ सत्र के लचर प्रदर्शन को पीछे छोड़ना चाहेगी।

एडन मार्कराम ने उद्घाटन SA20 खिताब के लिए सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए जीत चुके हैं। हालांकि, मार्को जानसेन और हेनरिक क्लासेन के साथ मार्कराम 2 अप्रैल को हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ SRH के शुरुआती मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।  2 अप्रैल के मुकाबले के लिए चयन के लिए पांच विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध होंगे।

टीम: अब्दुल समद, एडन मार्कराम (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसेन, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, अकील हुसैन, हेनरिच क्लासेन, अनमोलप्रीत सिंह, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, मयंक डागर, समर्थ व्यास, सानवीर सिंह, उपेंद्र सिंह यादव, नीतीश कुमार रेड्डी।

सनराइजर्स हैदराबादआईपीएल 2023 शेयडूलः

मैच 1: 2 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद (भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे)

मैच 2: 7 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ (शाम साढ़े सात बजे)

मैच 3: 9 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स, हैदराबाद (शाम साढ़े सात बजे)

मैच 4: 14 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता (शाम साढ़े सात बजे)

मैच 5: 18 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद (शाम साढ़े सात बजे)

मैच 6: 21 अप्रैल - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई (शाम साढ़े सात बजे)

मैच 7: 24 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स, हैदराबाद (शाम साढ़े सात बजे)

मैच 8: 29 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली (शाम साढ़े सात बजे)

मैच 9: 4 मई - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, हैदराबाद (शाम साढ़े सात बजे)

मैच 10: 7 मई - राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, जयपुर (शाम साढ़े सात बजे)

मैच 11: 13 मई - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, हैदराबाद (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)

मैच 12: 15 मई - गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, अहमदाबाद (शाम साढ़े सात बजे)

मैच 13: 18 मई - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, हैदराबाद (शाम साढ़े सात बजे)

मैच 14: 21 मई - मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई (भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे)।

एसआरएच की टीम दो अप्रैल को घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। मार्कराम की अगुवाई में ‘सनराइजर्स ईस्टर्न केप’ की टीम पहली बार आयोजित ‘एसए20’ लीग का खिताब जीतने में सफल रही। आईपीएल में उनके पास अपने नेतृत्व कौशल को साबित करने की चुनौती होगी।

एसआरएच की टीम हालांकि लगातार तीसरे साल अपने कप्तान को बदल रही है। टीम 2021 में तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही थी जबकि 2022 में 10 टीमें में उसने आठवां स्थान हासिल किया था। साल 2016 में खिताब जीतने के बाद, एसआरएच के लिए सबसे बड़ा मुद्दा टीम की कप्तानी रही है। जिसमें ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और  न्यूजीलैंड के करिश्माई बल्लेबाज केन विलियमसन को पिछले दो सत्र में टीम की हार की कीमत चुकानी पड़ी थी।

मजबूती: एसआरएच ने अपने शीर्ष क्रम को मजबूती प्रदान करने के लिए भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के अलावा इंग्लैंड के आक्रामक युवा खिलाड़ी  हैरी ब्रुक को टीम में शामिल किया है। ब्रुक को इंग्लैंड क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है और उन्होंने 99 टी20 मैचों में 148.32 की स्ट्राइक रेट से 2,432 रन बनाये है।

लारा पिछले सत्र में टीम के रणनीतिक सलाहकार और बल्लेबाजी कोच थे लेकिन इस सत्र में वह टॉम मूडी की जगह मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। टीम की बल्लेबाजी क्रम लंबी है और इसमें विकल्प की कमी नहीं है। मयंक, अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी शीर्ष क्रम में होंगे जबकि मध्यक्रम में मार्कराम, ब्रुक और ग्लेन फिलिप्स या हेनरिच क्लासेन को जगह मिलने की संभावना है।

इसके साथ ही वाशिंगटन सुंदर और मार्को जानसेन भी तेजी से रन बनाने में माहिर है। एचआरएच के पास एक मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण भी है। अनुभवी भुवनेश्वर कुमार के अलावा टीम में उमरान मलिक, जानसेन, टी. नटराजन और कार्तिक त्यागी भी हैं। अफगानिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने हाल के दिनों में काफी प्रभावित किया है।

कमजोरी: हैदराबाद की टीम के पास स्पिन-गेंदबाजी में ज्यादा विकल्प नहीं हैं। इंग्लैंड के आदिल रशीद को सुंदर, मार्करम, अभिषेक और मयंक का साथ चाहिये होगा। मयंक अग्रवाल और राहुल त्रिपाठी के अलावा टीम के पास शीर्ष क्रम में अनुभवी भारतीय बल्लेबाज नहीं है। अभिषेक शर्मा के लिए 2022 का सत्र ठीक-ठाक रहा था तो वहीं अब्दुल समद और अनमोलप्रीत सिंह प्रभावित करने में नाकाम रहे।

मौका: यह मार्करम के लिए अपने नेतृत्व कौशल को साबित करने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अग्रणी बल्लेबाज के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने का अवसर है। दक्षिण अफ्रीका का यह क्रिकेट यह साबित करना चाहेगा कि ‘एसए20’ का खिताब कोई तुक्का नहीं था। यह टूर्नामेंट मयंक, उमरान, सुंदर और टी. नटराजन को राष्ट्रीय टीम में अपनी दावेदारी दिखाने का मौका भी देगा।

खतरा: टीम में अनुभवी भारतीय बल्लेबाजों की कमी है। ऐसे में मयंक या त्रिपाठी के चोटिल होने पर शीर्ष क्रम में विकल्प की कमी होगी। अनमोलप्रीत, नीतीश रेड्डी, उपेंद्र यादव, समद, मयंक डागर, विवरांत शर्मा, सानवीर सिंह और समर्थ व्यास जैसे खिलाड़ियों के पास शीर्ष स्तर के क्रिकेट का अनुभव नहीं है। फिलिप्स, क्लासेन, ब्रुक और मार्कराम जैसे विदेशी खिलाड़ियों पर निर्भर हैं।

Open in app