Sri Lanka Vs South Africa: केशव महाराज ने झटके 9 विकेट, दक्षिण अफ्रीका के लिए 61 साल बाद किया ये कमाल

केशव महाराज से पहले दक्षिण अफ्रीका के ह्यूग टेफील्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ 1957 में 113 रन देकर 9 विकेट झटके थे।

By विनीत कुमार | Published: July 21, 2018 02:38 PM2018-07-21T14:38:00+5:302018-07-21T15:15:35+5:30

sri lanka vs south africa keshav maharaj best test figure creates history as take 9 wickets in second test | Sri Lanka Vs South Africa: केशव महाराज ने झटके 9 विकेट, दक्षिण अफ्रीका के लिए 61 साल बाद किया ये कमाल

Keshav Maharaj

googleNewsNext

कोलंबो, 21 जुलाई: दक्षिण अफ्रीका के बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने श्रीलंका के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया है। केशव ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 129 रन देकर 9 विकेट झटके। इसी के साथ वह 1957 के बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। केवश की शानदार बॉलिंग के कारण ही श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 338 पर सिमट गई। आखिर में 10वें विकेट के लिए रंगना हेराथ और अकिला धनंजय ने जरूर 74 रनों की साझेदारी की।

बहरहाल, करियर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के कारण केशव दक्षिण अफ्रीका के लिए किसी एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में बैन के बाद वापसी के सालों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। केशव ने मैच के दूसरे दिन शनिवार को रंगना हेराथ का विकेट लेते हुए यह कारनामा किया।  

यह भी पढ़ें- एबी डिविलियर्स ने शेयर की शराब के विज्ञापन के साथ तिरंगे की तस्वीर, भड़के भारतीय फैंस

केशव से पहले दक्षिण अफ्रीका के ह्यूग टेफील्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ 1957 में 113 रन देकर 9 विकेट झटके थे। केशव ने पहले दिन तक 116 रन देकर आठ विकेट झटके थे। केशव का यह प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ किसी भी गेंदबाज का  सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी इमरान खान (58 रन पर आठ विकेट) पहले और वेस्टइंडीज के शैनन गैब्रियल (62 रन पर आठ विकेट) दूसरे स्थान पर है। 

दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की ये है टॉप-5 लिस्ट

ह्यूग टेफील्ड- इंग्लैंड के खिलाफ जोहान्सबर्ग में 113/9 (साल- 1957)
केशल महाराज- श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 129/9 (साल-2018)
जीबी लॉरेंस- न्यूजीलैंड के खिलाफ जोहान्सबर्ग में 53/8 (साल- 1961)
लांस क्लूजनर- भारत के खिलाफ कोलकाता में 64/8 (साल- 1996)
ह्यूग टेफील्ड- इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में 69/8 (साल- 1957)

केशव महाराज ने किए ये कमाल भी

केशव अपनी इस बेहतरीन बॉलिंग के दम पर बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनसे आगे श्रीलंका के रंगना हेराथ ही हैं जिन्होंने 2014 में कोलंबों में ही पाकिस्तान के खिलाफ 127 रन देकर 9 विकेट झटके थे।

यह भी पढ़ें- डबल सेंचुरी के बाद फखर जमान की नजरें नए इतिहास पर, 20 रन बनाते ही तोड़ देंगे विव रिचर्ड्स-कोहली का ये रिकॉर्ड

केशव श्रीलंका में सबसे दमदार बॉलिंग करने वाले विदेशी खिलाड़ी भी बन गए हैं। साथ ही दक्षिण अफ्रीका की ओर से दक्षिण अफ्रीका के बाहर भी सबसे अच्छी बॉलिंग फिगर भी अब उनके नाम है। केशव से पहले लांस क्लूजनर ने 1996 में कोलकाता में भारत के खिलाफ 64 देकर 8 विकेट झटके थे।

गौरतलब है कि श्रीलंकाई दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीकी टीम में केशव महाराज एकमात्र स्पिनर हैं। बता दें कि श्रीलंका के 338 पर सिमटने के बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए भी पहली पारी अच्छी नहीं रही। मैच के दूसरे दिन पूरी दक्षिण अफ्रीकी टीम 34.5 ओवरों में 124 रनों पर सिमट गई। अकिला धनंजय ने 52 रन देकर 5 विकेट झटके जबकि दिलरुवान परेरा ने 40 रन देकर 4 विकेट निकाले। रंगना हेराथ को एक सफलता मिली।

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे के खिलाफ फखर जमान ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर

Open in app