SA20 Match: टी20 लीग में एमआई केपटाउन का बुरा हाल, 13 अंक के साथ सबसे नीचे, 10 में केवल तीन मैच जीते, जोबर्ग सुपर किंग्स 26 अंक के साथ अंतिम-4 में

SA20 Match 29: 11 फरवरी को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रिटोरिया कैपिटल्स और जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम अंतिम चार में पहुंच गई है। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 7, 2023 11:17 AM2023-02-07T11:17:50+5:302023-02-07T11:18:42+5:30

SA20 Match 29 Joburg Super Kings semi-final beat MI Cape Town by 76 runs bottom 13 points won only three matches in 10, Joburg Super Kings 26 points | SA20 Match: टी20 लीग में एमआई केपटाउन का बुरा हाल, 13 अंक के साथ सबसे नीचे, 10 में केवल तीन मैच जीते, जोबर्ग सुपर किंग्स 26 अंक के साथ अंतिम-4 में

जोबर्ग सुपर किंग्स ने MI केपटाउन को 76 रनों से हराकर घरेलू सेमीफाइनल में टिकट पक्का किया।

googleNewsNext
Highlightsलीग में एमआई केपटाउन का सबसे बुरा हाल रहा है। टीम ने 10 मैच में 3 जीत और 7 हार के साथ सबसे निचले स्थान पर रहा।जोबर्ग सुपर किंग्स ने MI केपटाउन को 76 रनों से हराकर घरेलू सेमीफाइनल में टिकट पक्का किया।

SA20 Match 29: दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग अंतिम दौर में है। 8 और 9 फरवरी को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। 11 फरवरी को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रिटोरिया कैपिटल्स और जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम अंतिम चार में पहुंच गई है। 

 

लीग में एमआई केपटाउन का सबसे बुरा हाल रहा है। टीम ने 10 मैच में 3 जीत और 7 हार के साथ सबसे निचले स्थान पर रहा। टीम के पास केवल 13 अंक रहा। 29वें मैच में जोबर्ग सुपर किंग्स ने MI केपटाउन को 76 रनों से हराकर घरेलू सेमीफाइनल में टिकट पक्का किया।

जोबर्ग सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 189 रन बनाए। जवाब में एमआई केपटाउन की टीम 17.5 ओवर में 113 पर सिमट गई। लेउस डु प्लोय ने शानदार पारी खेली। 48 गेंद में 81 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल है। 

लेउस डु प्लोय को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। एमआई केप टाउन ने टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। जोबर्ग सुपर किंग्स के लेउस डु प्लोय ने 81 और मैथ्यू वेड ने 40 की शानदार पारी खेली। कप्तान फाफ डु प्लेसिस खाता नहीं खोल सके। 

Open in app