SA20 2024: 30 दिन चौके और छक्के की बारिश, 6 टीम में मुकाबला, 10 जनवरी से 10 फरवरी के बीच धमाका, कमेंट्री पैनल की घोषणा, जानें भारत में कहां देख सकते हैं लाइव मैच

SA20 2024: दक्षिण अफ्रीका की घरेलू टी20 लीग एमआई केप टाउन, पार्ल रॉयल्स, सनराइजर्स ईस्टर्न केप, जॉबर्ग सुपर किंग्स, डरबन सुपर जाइंट्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 21, 2023 03:00 PM2023-12-21T15:00:12+5:302023-12-21T15:02:12+5:30

SA20 2024 match Competition in 6 teams SA20 league organized 10 January to 10 February announcement commentary panel know where you can watch live matches in India Cricket South Africa face heat after 2024 SA20 fixtures announcement | SA20 2024: 30 दिन चौके और छक्के की बारिश, 6 टीम में मुकाबला, 10 जनवरी से 10 फरवरी के बीच धमाका, कमेंट्री पैनल की घोषणा, जानें भारत में कहां देख सकते हैं लाइव मैच

photo-ani

googleNewsNext
Highlightsलीग की सभी टीम को आईपीएल फ्रेंचाइजी ने खरीदा है। 2023 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने बाजी मारी थी।सनराइजर्स ईस्टर्न केप का मालिकाना हक सनराइजर्स हैदराबाद के पास है।

SA20 2024: दक्षिण अफ्रीका की घरेलू टी20 लीग 10 जनवरी से शुरू हो रहा है। 6 टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 10 फरवरी को खेला जाएगा। एसए20 में सभी छह फ्रेंचाइजी के मालिक के पास आईपीएल की टीम भी है। दक्षिण अफ्रीका की घरेलू टी20 लीग एमआई केप टाउन, पार्ल रॉयल्स, सनराइजर्स ईस्टर्न केप, जॉबर्ग सुपर किंग्स, डरबन सुपर जाइंट्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स हैं।

2023 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने बाजी मारी थी। सनराइजर्स ईस्टर्न केप का मालिकाना हक सनराइजर्स हैदराबाद के पास है। पार्ल रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स के पास, प्रिटोरिया कैपिटल्स का मालिकाना हक दिल्ली कैपिटल्स के पास, जॉबर्ग सुपर किंग्स चेन्नई सुपरकिंग्स के पास है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस और एसए20 टीम एमआई केप टाउन का स्वामित्व एक ही समूह के पास है।

आईपीएल और कैरेबियाई प्रीमियर लीग में प्रभावित करने के बाद क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के टी20 ने इसकी शुरुआत की थी। लीग में कागिसो रबाडा, अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान, बड़े शॉट खेलने वाले इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन और डेवाल्ड ब्रेविस दिखेंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच और मशहूर कमेंटेटर रवि शास्त्री को 10 जनवरी से शुरू होने वाले दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग (एसए20) के लिए कमेंट्री पैनल में शामिल किया गया है। आयोजकों की विज्ञप्ति के अनुसार शास्त्री के अलावा इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर स्टुअर्ट ब्रॉड, केविन पीटरसन और मार्क बूचर, दक्षिण अफ्रीका के एबी डी विलियर्स, शॉन पोलाक और क्रिस मॉरिस भी कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं।

एसए20 लीग के आयुक्त ग्रीम स्मिथ ने कहा, ‘‘हम एसए20 के दूसरे सत्र के लिए मौजूद कमेंटेटरों और प्रस्तोताओं की क्षमता से रोमांचित है। लीग हमारी कहानी बयां करने के लिए माइक्रोफोन के पीछे विश्वसनीय आवाजों के महत्व को समझती है।’’

एसए20 लीग का आयोजन 10 जनवरी से 10 फरवरी के बीच किया जाएगा तथा भारत में इसका प्रसारण जिओ सिनेमा और स्पोर्ट्स18 पर होगा। म्पुमेलेलो "पॉमी" मबांगवा, माइक हेज़मैन, मार्क निकोलस और मोत्शिदिसी मोहोनो भी कमेंट्री पैनल में शामिल हैं।

Open in app