Ranji Trophy 2022: पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी बल्ले से फ्लॉप, 2 गेंद खेलकर 0 पर आउट, बंगाल टीम 88 रन पर ढेर

Ranji Trophy 2022: बाराबती स्टेडियम में पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी मुख्य आकर्षण थे। मनोज तिवारी बल्ले से फ्लॉप रहे। तिवारी 2 गेंद खेले और जीरो रन बनाकर आउट हो गए। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 18, 2022 05:57 PM2022-02-18T17:57:43+5:302022-02-18T17:59:33+5:30

Ranji Trophy 2022 West Bengal sports minister Manoj Tiwary out 0 team all out 88 runs | Ranji Trophy 2022: पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी बल्ले से फ्लॉप, 2 गेंद खेलकर 0 पर आउट, बंगाल टीम 88 रन पर ढेर

पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी मुख्य आकर्षण थे। (file photo)

googleNewsNext
Highlightsअतीत सेठ की गेंद पर बोल्ड हो गए। कई साल बाद मैदान में उतरे थे। टीम को निराश कर दिए।बंगाल को पहली पारी में 88 रन पर ढेर कर दिया।

Ranji Trophy 2022: दो साल अंतराल के बाद देश भर में रणजी ट्रॉफी 2022 मैचों के पहले दौर के साथ भारतीय घरेलू सत्र फिर से शुरू हो गया है। बंगाल बनाम बड़ौदा मैच बाराबती स्टेडियम में शुरू हुआ है। क्रिकेट प्रशंसक लगभग दो साल के अंतराल के बाद घरेलू स्तर पर लाल गेंद क्रिकेट की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

बाराबती स्टेडियम में पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी मुख्य आकर्षण थे। मनोज तिवारी बल्ले से फ्लॉप रहे। तिवारी 2 गेंद खेले और जीरो रन बनाकर आउट हो गए। अतीत सेठ की गेंद पर बोल्ड हो गए। कई साल बाद मैदान में उतरे थे। टीम को निराश कर दिए।

अतीत सेठ (44 रन देकर पांच) और लुकमान मेरिवाला (15 रन देकर तीन) की घातक गेंदबाजी से बड़ौदा ने रणजी ट्राफी ग्रुप बी मैच में शुक्रवार को यहां बंगाल को पहली पारी में 88 रन पर ढेर कर दिया। पहली पारी में 181 रन बनाने वाले बड़ौदा ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 144 रन बनाये हैं और उसकी कुल बढ़त 237 रन की हो गयी है।

बंगाल ने सुबह एक विकेट पर 24 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन इसके बाद उसकी पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी। उसके केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। बड़ौदा को इस तरह से पहली पारी में 93 रन की बढ़त मिली। बड़ौदा के बल्लेबाजों को रन बनाने के लिये जूझना पड़ा लेकिन कप्तान केदार देवधर (41) और प्रत्यूष कुमार (नाबाद 37) की पारियों से टीम अपनी अच्छी स्थिति बरकरार रखने में सफल रही। इस बीच ग्रुप के एक अन्य मैच में हैदराबाद के 347 रन के जवाब में चंडीगढ़ ने छह विकेट पर 200 रन बनाये हैं।

इस तरह से चंडीगढ़ अभी हैदराबाद से 147 रन पीछे है। चंडीगढ़ की पारी का आकर्षण कप्तान मनन वोहरा (110) का शतक रहा। वह दिन की अंतिम गेंद पर आउट हुए। तब युवा बल्लेबाज राज बावा 39 रन पर खेल रहे थे। इन दोनों ने छठे विकेट के लिये 90 रन की साझेदारी की। हैदराबाद की तरफ रक्षनन रेड्डी ने चार और टी त्यागराजन ने दो विकेट लिये हैं।

Open in app