Ranji Trophy 2022: टेस्ट टीम से बाहर किए गए रहाणे और पुजारा फिर हुए फेल, रणजी ट्रॉफी में अजिंक्य 0 और चेतेश्वर 8 रन पर आउट

Ranji Trophy 2022: टीम इंडिया के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा कई साल में खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ टीम से बाहर कर दिया गया है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 24, 2022 01:32 PM2022-02-24T13:32:04+5:302022-02-24T13:34:23+5:30

Ranji Trophy 2022 Ajinkya Rahane out 0, Cheteshwar Pujara out 8 fall cheaply team india srilanka test match | Ranji Trophy 2022: टेस्ट टीम से बाहर किए गए रहाणे और पुजारा फिर हुए फेल, रणजी ट्रॉफी में अजिंक्य 0 और चेतेश्वर 8 रन पर आउट

अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के प्रदर्शन फिर से निराशाजनक रहा। (file photo)

googleNewsNext
Highlightsयुवा बल्लेबाज सरफराज खान पर भी निगाहें टिकी रहेंगी।पिछले मैच में 275 रन की बड़ी पारी खेली थी।मुंबई इस मैच में पूरे अंक हासिल करने की भी कोशिश करेगा।

Ranji Trophy 2022: भारतीय टेस्ट टीम से बाहर किए गए अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के प्रदर्शन फिर से निराशाजनक रहा। रणजी ट्रॉफी के ग्रुप चरण के दूसरे दौर के मैच के दौरान टीम इंडिया के पूर्व उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 3 गेंद में 0 रन बनाकर आउट हो गए। रहाणे गोवा के खिलाफ मैच खेल रहे हैं।

चेतेश्वर पुजारा का हाल भी खराब रहा। कभी टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज का बल्ला कई साल से खामोश है। ओडिशा के खिलाफ 6 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हो गए। मुंबई की टीम एलीट ग्रुप डी में गोवा का सामना कर रही है, जिसमें रहाणे से बड़ी पारी खेलने की उम्मीद की जा रही थी। 

रहाणे ने सौराष्ट्र के खिलाफ पहले मैच में 129 रन बनाए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिये टीम में नहीं चुना गया था। पुजारा पहली पारी में खाता खोलने में नाकाम रहे थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 91 रन की बड़ी पारी खेली थी। पुजारा फिर से राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने के लिये ओडिशा के खिलाफ पारी खेलने में नाकाम रहे। 

भारतीय टीम से बाहर किये गये एक अन्य खिलाड़ी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के अलावा युवा सलामी बल्लेबाज यश धुल पर सभी का ध्यान रहेगा। इशांत पहले रणजी ट्राफी में नहीं खेलना चाहते थे लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में नहीं चुने जाने के बाद उन्होंने अपना मन बदल दिया था। वह पहले मैच में नहीं खेल पाये थे।

भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान धुल ने तमिलनाडु के खिलाफ अपने पदार्पण मैच में ही दोनों पारियों में शतक जड़ने का कारनामा किया था और वह अपनी इस शानदार फॉर्म को बरकरार रखकर दिल्ली को पूरे अंक दिलवाने में अहम योगदान देना चाहेंगे।

Open in app