Ranji Trophy 2022-23: मिनी नीलामी से पहले हैदराबाद बॉलर पर बरसा ये खिलाड़ी, 26 चौके और 3 छक्के की बरसात, 261 गेंद में बनाए 204 रन

Ranji Trophy 2022-23: आईपीएल मिनी नीलामी से 48 घंटे पहले अजिंक्य रहाणे ने दोहरा शतक बनाया। 204 रन की पारी खेली। 261 गेंद का सामना किया और 26 चौके और 3 छक्के लगाए।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 21, 2022 05:13 PM2022-12-21T17:13:35+5:302022-12-21T17:14:50+5:30

Ranji Trophy 2022-23 IPL Auction 2023 Ajinkya Rahane slams double ton 261 balls 204 runs 26 fours 3 sixes against Hyderabad | Ranji Trophy 2022-23: मिनी नीलामी से पहले हैदराबाद बॉलर पर बरसा ये खिलाड़ी, 26 चौके और 3 छक्के की बरसात, 261 गेंद में बनाए 204 रन

दलीप ट्रॉफी के बाद रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक पूरा किया।

googleNewsNext
Highlightsमुंबई की टीम ने हैदराबाद के गेंदबाजों पर कहर ढाना जारी रखा।यशस्वी जायसवाल और सूर्यकुमार यादव ने 153 रन जोड़कर तेज गति से रन बनाना शुरू किया। सूर्यकुमार ने 80 गेंदों में 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 90 रन बनाए।

Ranji Trophy 2022-23: भारतीय टीम में वापसी की कवायद में जुटे टीम इंडिया के मीडिल क्रम के खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने धमाका कर दिया। दलीप ट्रॉफी के बाद रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक पूरा किया। आईपीएल मिनी नीलामी से 48 घंटे पहले दोहरा शतक बनाया।

रहाणे ने 204 रन की पारी खेली। 261 गेंद का सामना किया और 26 चौके और 3 छक्के लगाए। हैदराबाद के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच धमाका किया। मौजूदा रणजी ट्रॉफी 2022-23 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में अजिंक्य रहाणे की अगुआई में मुंबई की टीम ने हैदराबाद के गेंदबाजों पर कहर ढाना जारी रखा।

टॉस जीतकर मुंबई को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित करने के बाद हैदराबाद ने पृथ्वी शॉ को 19 रन पर जल्दी आउट करने में कामयाबी हासिल की, लेकिन फिर यशस्वी जायसवाल और सूर्यकुमार यादव ने 153 रन जोड़कर तेज गति से रन बनाना शुरू किया। फरवरी 2020 के बाद से अपने पहले एफसी मैच में सूर्यकुमार ने 80 गेंदों में 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 90 रन बनाए।

जायसवाल और कप्तान रहाणे ने तीसरे विकेट के लिए 206 रन जोड़े, जिसमें जायसवाल ने 195 गेंदों में 27 चौकों और एक छक्के की मदद से 162 रन बनाए। रहाणे ने अच्छी बल्लेबाजी की और टी त्यागराजन के आगे घुटने टेकने से पहले 26 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 204 रन बनाए।

सरफराज खान ने 161 गेंदों में 18 चौकों की मदद से 125* रन बनाए और मुंबई ने 651/6 पर अपनी पारी घोषित की। इस बीच रहाणे भारतीय टेस्ट टीम में अपना स्थान फिर से हासिल करने के लिए उत्सुक हैं। इस साल की शुरुआत में भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टेस्ट टीम में अपनी जगह खो दी थी।

वह श्रीलंका, इंग्लैंड या बांग्लादेश के खिलाफ नहीं खेले, लेकिन अगर वह स्कोर करना जारी रखते हैं, तो उनके पास अगले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज के लिए चुने जाने का अच्छा मौका है। भारत 4 टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा। रहाणे के नाम 82 टेस्ट में 38.52 की औसत से 4931 रन हैं, जिसमें 12 शतक और 25 अर्धशतक शामिल हैं।

Open in app