रविचंद्रन अश्विन ने बनाया 114 साल पुराना क्रिकेट रिकॉर्ड, टेस्ट पारी की पहली ही गेंद पर दर्ज हुआ ये कीर्तिमान

रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 114 साल बाद क्रिकेट इतिहास में यह रिकॉर्ड बना है।

By अनुराग आनंद | Published: February 8, 2021 03:35 PM2021-02-08T15:35:47+5:302021-02-08T15:38:57+5:30

R Ashwin becomes 1st spinner record by dismissing Rory Burns on 1st ball | रविचंद्रन अश्विन ने बनाया 114 साल पुराना क्रिकेट रिकॉर्ड, टेस्ट पारी की पहली ही गेंद पर दर्ज हुआ ये कीर्तिमान

आर अश्विन (फाइल फोटो)

googleNewsNext
Highlightsआपको जानकर आश्चर्य होगा कि अश्विन ने करीब 114 साल बाद इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। इस रिकॉर्ड को बनाने वाले रविचंद्रन अश्विन दुनिया के तीसरे बॉलर हैं लेकिन पहले स्पिनर हैं जिसने ये रिकॉर्ड बनाया है।

चेन्नई: इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच के दौरान रविचंद्रन आश्विन ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दरअसल, 114 साल बाद किसी गेंदबाज ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, आर. अश्विन ने इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान पहली ही गेंद पर बल्लेबाज को आउट कर दिया। अश्विन की गेंद पर इंग्लैंड के बल्लेबाज रोरी बर्न्स ने स्लिप में खड़े अजिंक्य रहाणे के हाथों में एक आसान कैच दे दिया।

आर. अश्विन से पहले किन दो खिलाड़ियों के नाम दर्ज था ये रिकॉर्ड?

दूसरी पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेते ही अश्विन किसी भी टेस्ट पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अश्विन ने करीब 114 साल बाद इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। 

भारतीय गेंदबाग रविचंद्रन अश्विन से पहले 1888 में बॉबी पील और 1907 में बर्ट वोल्गर ने ये रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया था। अब रविचंद्रन अश्विन भी इन गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

रविचंद्रन अश्विन के नाम दर्ज है एक और बड़ा रिकॉर्ड-

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब रविचंद्रन अश्विन ने कोई रिकॉर्ड अपने नाम किया हो। इससे पहले भी अश्विन ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया था। वो एशिया में तीसरे सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए थे।

इंग्लैंड की पहली पारी में जेम्स एंडरसन का विकेट लेते ही उन्होंने ये इतिहास रच दिया। अश्विन ने यह रिकॉर्ड 98 पारियों में हासिल किया। इनसे पहले यह रिकॉर्ड रंगना हेराथ के नाम था। हेराथ ने 106 पारियों में ऐसा किया था।

Open in app