क्रिकेटर शिखर धवन की बेटी आलिया की तस्वीरें हुईं वायरल, see pics

By संदीप दाहिमा | Updated: June 19, 2020 15:06 IST

Open in App
1 / 11

शिखर धवन की बेटी आलिया सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव और पॉपुलर हैं।

2 / 11

टीम इंडिया के गब्बर ज्यादातर अपने बेटे जोरावर के साथ चर्चा में रहते हैं। लेकिन उनकी 20 वर्षीय बेटी आलिया धवन ने सामाजिक कार्यों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है।

3 / 11

साल 2012 में हुई थी धवन की शादी: आयशा ने शिखर धवन से पहले ऑस्ट्रेलियाई मूल के बिजनेसमैन से शादी की थी, लेकिन दोनों का तलाक हो गया।

4 / 11

आयशा की पहली शादी से उनकी दो बेटियां हैं, जिनका नाम रिया और आलिया है।

5 / 11

आयशा ने 2012 में शिखर धवन से शादी की थी और उनका एक बेटा (जोरावर) है। शादी के बाद धवन ने आयशा की दोनों बेटियों को अपना नाम दिया। धवन का बेटियों के साथ बेहद करीबी रिश्ता है।

6 / 11

आलिया अपने बॉयफ्रेंड के साथ सिर मुंडवाने को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं। उन्होंने कैंसर रोगियों के सपोर्ट में धन जुटाने के लिए मुंडन किया था और इसके लिए उनकी सराहना की गई थी।

7 / 11

खुद शिखर धवन और आयशा ने सोशल मीडिया पर लड़की की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा था कि उन्हें उस पर गर्व है।

8 / 11

शिखर धवन का जन्म 5 दिसम्बर 1985 को एक पंजाबी परिवार हुआ था। धवन की आयशा से मुलाकात उनके ही दोस्त और भारतीय टीम के खिलाड़ी हरभजन सिंह ने करवाई थी।

9 / 11

आयशा का जन्म 27 अगस्त 1975 में भारत में हुआ था आयशा के पिता बंगाली हैं, जबकि मां ब्रिटिश।

10 / 11

मुलाकात के बाद शिखर धवन और आयशा के बीच दोस्ती गहरी हो गई। धवन और आयशा दोनों खिलाड़ी है तो अक्सर उनका मिलना नहीं हो पाता था। जिसके बाद दोनों की फेसबुक के जरिए बातचीत हुआ करती थी।

11 / 11

जिसके बाद धवन और आयशा के बीच गहरी दोस्ती होती चली गई। साल 2009 में दोनों ने सगाई कर ली।

टॅग्स :शिखर धवन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या