जीवा के डांस के आगे सब हुए फेल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

एक बार फिर जीवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक पार्टी में डांस करती नजर आ रही हैं।

By सुमित राय | Published: July 20, 2018 01:46 PM2018-07-20T13:46:24+5:302018-07-20T13:46:24+5:30

Ziva dance video viral on social media, dhoni sakshi attends sangeet party of poorna patel | जीवा के डांस के आगे सब हुए फेल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Ziva dance video viral on social media, dhoni sakshi attends sangeet party of poorna patel

googleNewsNext

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा हमेशा अपनी क्यूटनेस से चर्चा में बनी रहती है। एक बार फिर जीवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक पार्टी में डांस करती नजर आ रही हैं। जीवा का डांस देखकर खुद धोनी और साक्षी भी आश्चर्यचकित रह गए।

बताया जा रहा है कि जीवा का यह वीडियो पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा की संगीत पार्टी का है और इस पार्टी में धोनी के अलावा युवराज सिंह जैसे भी मौजूद थे। जीवा के डांस के आगे धोनी और युवराज सिंह जैसे दिग्गज भी फीके पड़ गए, क्योंकि जीवा इस पार्टी में सबसे ज्यादा छाई रहीं।




संगीत पार्टी में जीवा ने एक खूबसूरत सा लहंगा पहना हुआ था और वो काफी क्यूट लग रही थीं। वहीं इस पार्टी में धोनी हरे रंग के कुर्ते-पाजमे में नजर आए, जबकि साक्षी सिंह धोनी मरून रंग की साड़ी में पार्टी अटेंड करने पहुंची थीं। पार्टी में इनके अलावा पार्थिव पटेल और आरपी सिंह भी नजर आए।






बता दें कि पूर्णा पटेल धोनी की पत्नी साक्षी की अच्छी दोस्त हैं और दोनों को क्लोज फ्रेंड्स माना जाता है। सोशल मीडिया पर इन दोनों की पार्टी और स्टेडियम में इंजॉय करने की तस्वीरें आती रहती हैं। पूर्णा धोनी की भी बहुत करीबी हैं और साल 2008 में आईपीएल हॉस्पिटैलिटी मैनेजर थीं। इस दौरान वो कई क्रिकेटर्स के साथ दिखाई दी थीं। पूर्णा पटेल की बिजनेसमैन नमित सोनी के साथ शादी कर रही हैं।

Open in app