ZIM vs SL: एंजेलो मैथ्यूज ने ठोकी पहली डबल सेंचुरी, श्रीलंका ने हरारे टेस्ट में जिम्बाब्वे पर कसा शिकंजा

Angelo Mathews: श्रीलंका ने एंजेलो मैथ्यूज की 16 चौकों और तीन छक्कों की मदद से खेली गई 200 रन की जोरदार पारी की मदद से कसा जिम्बाब्वे पर शिकंजा

By भाषा | Published: January 23, 2020 8:31 AM

Open in App
ठळक मुद्देमैथ्यूज ने 468 गेंद की मैराथन पारी में 16 चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 200 रन बनायेपहली पारी में 358 रन बनाने वाला जिम्बाब्वे श्रीलंका से अब भी 127 रन पीछे है

हरारे: श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज के पहले दोहरे शतक की मदद से श्रीलंका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन बुधवार को यहां नौ विकेट पर 515 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी। दिन का खेल खत्म होने तक जिम्बाब्वे ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 30 रन बना लिये। पहली पारी में 358 रन बनाने वाली यह टीम श्रीलंका से अब भी 127 रन पीछे है।

मैथ्यूज ने 468 गेंद की मैराथन पारी में 16 चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 200 रन बनाये। इससे पहले टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 160 रन था। नवंबर 2018 के बाद पहली बार टेस्ट खेल रहे जिम्बाब्वे को हालांकि उस समय झटका लगा जब पदार्पण कर रहे केविन कासुजा को चोट लगी और बेहोशी जैसी स्थिति (कन्कशन) के कारण उन्हें मैच से हटना पड़ा। उनकी जगह ब्रायन मुदजिंगान्यामा को टीम में शामिल किया गया जो इस मैच में पदार्पण करने वाले जिम्बाब्वे के चौथे खिलाड़ी बने।

सलामी बल्लेबाज काजुसा ने पहली परी में 63 रन बनाये थे। श्रीलंका ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 295 रन से की। 32 साल के मैथ्यूज ने पहले सत्र में करियर का दसवां और दिसंबर 2018 के बाद पहला शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के बाद उन्हें जीवनदान भी मिला जब बाएं हाथ के स्पिनर आइंस्ले नाडलोवु की गेंद पर विकेटकीपर रेगिस चकबवा ने उनका कैच टपका दिया।

उन्हें अपनी नाबाद पारी के दौरान धनंजय डिसिल्वा (63) और निरोशन डिक्वेला (63) का अच्छा साथ मिला। मैथ्यूज और डिसिल्वा की पांचवें विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी को विक्टर नैउची (69 रन पर तीन विकेट) ने तोड़ा जबकि सिकंदर रजा (62 रन पर तीन विकेट) ने मैथ्यूज और डिक्वेला की छठे विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी को खत्म किया। 

टॅग्स :एंजेलो मैथ्यूजश्रीलंका क्रिकेट टीमज़िम्बाब्वे

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या