युजवेंद्र चहल ने मार्टिन गप्टिल के कमरे में पहुंचकर पूछा- कल रात हिंदी में क्या बोला था मुझे, मिला ये जवाब

ऑकलैंड के ईडेन पार्क स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में भारतीय टीम की जीत के बाद चहल ने मार्टिन गप्टिल का इंटरव्यू लिया था।

By सुमित राय | Published: January 29, 2020 9:50 AM

Open in App
ठळक मुद्देयुजवेंद्र चहल को न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मार्टिन गप्टिल से एक बार सवाल किया है।चहल के सवाल पर गप्टिल एक बार फिर मस्ती के मूड में नजर आए और मजाकिया जवाब दिया।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल को न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मार्टिन गप्टिल से एक बार सवाल किया है कि आपने क्या कहा था। जिस पर मार्टिन गप्टिल ने कहा कि तुम्हें पता है कि मैंने क्या कहा था।

दरअसल, ऑकलैंड के ईडेन पार्क स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में भारतीय टीम की जीत के बाद चहल ने मार्टिन गप्टिल का इंटरव्यू लिया था। जिसके बाद मार्टिन गप्टिल ने मजाक-मजाक में चहल को हिन्दी में गाली दे दी थी।

अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चहल ने गप्टिल के कमरे में पहुंचकर सवाल कर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि कल रात तुमने मुझसे क्या कहा था, जिस पर गप्टिल जवाब देते हैं, 'तुम्हें पता है कि मैंने क्या कहा था।' युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में यह वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि भारतीय टीम ने ऑकलैंड में खेले गए दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात दी थी और पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली थी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मैच 29 जनवरी को हैमिल्टन में खेला जाएगा।

टॅग्स :युजवेंद्र चहलमार्टिन गप्टिलभारत vs न्यूजीलैंडभारतीय क्रिकेट टीमन्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या