डब्ल्यूपीएल में 13 मैच खेले, गुजरात जायंट्स शामिल, कौन हैं जिंतिमनी कलिता, चोटिल टिटास साधु की जगह शामिल

दाएं हाथ की तेज गेंदबाज टिटास साधु चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 22, 2026 16:32 IST

Open in App
ठळक मुद्देकलिता मुंबई इंडियंस की ओर से गुजरात जायंट्स के शिविर में शामिल हुई हैं।22 साल की खिलाड़ी ने डब्ल्यूपीएल में 13 मैच खेले हैं। गुजरात जायंट्स ने 10 लाख रुपये में टीम में शामिल किया है।

वडोदराः गुजरात जायंट्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के शेष मुकाबलों के लिए चोटिल टिटास साधु की जगह बृहस्पतिवार को तेज गेंदबाज जिंतिमनी कलिता को टीम में शामिल किया। टिटास इस सत्र से पहले दिल्ली कैपिटल्स से गुजरात जायंट्स में आई थीं , लेकिन 21 वर्षीय खिलाड़ी अब तक एक भी मैच नहीं खेल सकीं। कलिता मुंबई इंडियंस की ओर से गुजरात जायंट्स के शिविर में शामिल हुई हैं।

इस 22 साल की खिलाड़ी ने डब्ल्यूपीएल में 13 मैच खेले हैं। जिंतिमनी कलिता को गुजरात जायंट्स ने 10 लाख रुपये में टीम में शामिल किया है। दाएं हाथ की तेज गेंदबाज साधु चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। साधु इस साल गुजरात जायंट्स के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाई हैं और चोट की समस्या के चलते पिछले तीन सीजन में टूर्नामेंट में सिर्फ सात बार ही खेल पाई हैं।

भारत के लिए उनका आखिरी मैच भी एक साल पहले राजकोट के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में था। कलिता, जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाली एक ऑलराउंडर और दाएं हाथ की मध्यम गति की गेंदबाज हैं, 10 लाख रुपये की फीस पर जायंट्स में शामिल होंगी। उन्होंने 2023 और 2025 में मुंबई इंडियंस के दो चैंपियनशिप जीतने वाले सीजन में 13 मैच खेले थे।

ऑलराउंडर पूजा वस्त्रकार, जो हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टीम से बाहर थीं, अब ठीक हो गई हैं और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में शामिल हो गई हैं। फ्रेंचाइजी ने गुरुवार (22 जनवरी) को यह घोषणा की। आरसीबी फिलहाल तालिका में शीर्ष पर है और इस सीजन में लगातार पांच मैच जीतकर अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

टॅग्स :विमेंस प्रीमियर लीगमुंबई इंडियंसगुजरात जायंट्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या