WPL Auction 2024: महिला प्रीमियर लीग नीलामी 9 दिसंबर को मुंबई में, पांच फ्रेंचाइजी ने 60 खिलाड़ियों को बरकरार रखा, इन खिलाड़ी पर लगेगी बोली

WPL Auction 2024: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को घोषणा की कि महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के 2024 चरण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी नौ दिसंबर को मुंबई में होगी।

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 24, 2023 4:40 PM

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात जायंट्स ने डब्ल्यूपीएल के 2024 सीज़न से पहले 11 खिलाड़ियों को रिलीज़ किया।उद्घाटन संस्करण की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे कम खिलाड़ियों को रिलीज़ किया।डब्ल्यूपीएल का दूसरा चरण अगले साल फरवरी-मार्च में हो सकता है।

WPL Auction 2024: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 सीज़न के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 9 दिसंबर 2023 को मुंबई में होगी। टूर्नामेंट अगले साल फरवरी-मार्च विंडो में आयोजित होने की संभावना है। गुजरात जायंट्स ने डब्ल्यूपीएल के 2024 सीज़न से पहले 11 खिलाड़ियों को रिलीज़ किया, जबकि उद्घाटन संस्करण की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे कम खिलाड़ियों को रिलीज़ किया।

WPL 2023 की नीलामी लिस्टः 

1- दिल्ली कैपिटल्सः कुल खिलाड़ी रिटेन- 15 भारतीय और 5 विदेशी, पैसा खर्च-11.25 करोड़, पैसा शेष-2.25 करोड़

2- गुजरात जायंट्सः कुल खिलाड़ी रिटेन- 8 भारतीय और 3 विदेशी, पैसा खर्च-7.55 करोड़, पैसा शेष-5.95 करोड़

3- मुंबई इंडियंसः कुल खिलाड़ी रिटेन- 13 भारतीय और 5 विदेशी, पैसा खर्च-11.4 करोड़, पैसा शेष-2.1 करोड़

4- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरः कुल खिलाड़ी रिटेन- 11 भारतीय और 3 विदेशी, पैसा खर्च- 10.15 करोड़, पैसा शेष- 3.35 करोड़

5- यूपी वारियर्सः कुल खिलाड़ी रिटेन- 13 भारतीय और 5 विदेशी, पैसा खर्च- 9.5 करोड़, पैसा शेष- 4.5 करोड़।

पांच फ्रेंचाइजी में 21 विदेशी क्रिकेटरों सहित कुल 60 खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया, जबकि 29 खिलाड़ियों को उनकी मौजूदा टीम से रिलीज कर दिया गया। जबकि अधिकांश बड़े नामों को उनके संबंधित फ्रेंचाइजी द्वारा बरकरार रखा गया था। एनाबेल सदरलैंड, मेगन शुट्ट को रिलीज़ कर दिया गया था।

भारतीय उप कप्तान स्मृति मंधाना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की कप्तान हैं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मुंबई इंडियंस की कमान संभाल कर पहली बार विजेता बनने का मौका दिया था। भारतीय खिलाड़ी आल राउंडर दीप्ति शर्मा यूपी वारियर्स में हैं। 

मुंबई इंडियंस गत चैम्पियन है, जिसने हरमनप्रीत कौर की अगुआई में इस साल के शुरू में 26 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराकर खिताब जीता था। पांच फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स ने नीलामी से पहले 60 क्रिकेटरों को बरकरार रखा है, जिनमें 21 विदेशी खिलाड़ी हैं।

मौजूदा टीम में से कुल 29 खिलाड़ियों को अनुबंधमुक्त किया गया है। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर युवा शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स दिल्ली कैपिटल्स के लिए रन बरसाएंगी। गुजरात जायंट्स 2023 की नीलामी में सबसे बड़ी वेतन सीमा (5.95 करोड़ रुपये) के साथ उतरेगा, जबकि मुंबई इंडियंस के पास पांच फ्रेंचाइजी के बीच सबसे छोटा पर्स (2.1 करोड़) होगा।

दिल्ली कैपिटल्स: टीम में बरकरार खिलाड़ी: एलिस कैप्से, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, लौरा हैरिस, मारिजाने काप, मेग लैनिंग, मीनू मणि, पूनम यादव, राधा यादव, शैफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तानिया भाटिया, टिटास साधु। रिलीज (अनुबंधमुक्त) खिलाड़ी: अपर्णा मंडल, जसिया अख्तर, तारा नोरिस।

गुजरात जायंट्स: टीम में बरकरार खिलाड़ी: एशले गार्डनर, बेथ मूनी, दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, लौरा वोल्वार्ट, शबनम शकील, स्नेह राणा, तनुजा कंवर। रिलीज खिलाड़ी: अनाबेल सदरलैंड, अश्वनी कुमारी, जॉर्जिया वेयरहैम, हर्ले गाला, किम गर्थ, मानसी जोशी, मोनिका पटेल, पारुनिका सिसौदिया, सब्बीनेनी मेघना, सोफिया डंकले, सुषमा वर्मा।

मुंबई इंडियंस: टीम में बरकरार खिलाड़ी : अमनजोत कौर, अमेलिया केर, सी ट्रायोन, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इसाबेल वोंग, जिन्तिमणि कलिता, नताली साइवर, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया। रिलीज खिलाड़ी: धारा गुज्जर, हीदर ग्राहम, नीलम बिष्ट, सोनम।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: टीम में बरकरार खिलाड़ी: आशा शोभना, दिशा कसाट, एलिस पैरी, हीथर नाइट, इंद्राणी रॉय, कनिका आहूजा, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, स्मृति मंधाना, सोफी डेविने। रिलीज खिलाड़ी: डेन वान निकर्क, एरिन बर्न्स, कोमल जांजद, मेगान शट, पूनम खेमनार, प्रीति बोस, सहाना पवार।

यूपी वारियर्स: टीम में बरकरार खिलाड़ी: एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, लौरेन बेल, लक्ष्मी यादव, पारश्वी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, एस यशश्री, श्वेता सेहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, तहलिया मैकग्रा। रिलीज खिलाड़ी: देविका वैद्य, शबनीम इस्माइल, शिवाली शिंदे, सिमरन शेख।

टॅग्स :महिला आईपीएल 2023बीसीसीआईहरमनप्रीत कौरIPLस्मृति मंधाना

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या