WPL 2026: साइवर ब्रंट ने जड़ा डब्ल्यूपीएल का पहला शतक, MI ने चार विकेट पर बनाए 199 रन

साइवर ब्रंट ने 57 गेंद की नाबाद पारी में 16 चौके और एक छक्के जमाए।

By रुस्तम राणा | Updated: January 26, 2026 21:31 IST2026-01-26T21:31:22+5:302026-01-26T21:31:22+5:30

WPL 2026: Sciver-Brunt scores the first century of the WPL; MI posts 199 runs for the loss of four wickets | WPL 2026: साइवर ब्रंट ने जड़ा डब्ल्यूपीएल का पहला शतक, MI ने चार विकेट पर बनाए 199 रन

WPL 2026: साइवर ब्रंट ने जड़ा डब्ल्यूपीएल का पहला शतक, MI ने चार विकेट पर बनाए 199 रन

googleNewsNext

WPL 2026: नटाली साइवर ब्रंट (नाबाद 100) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का पहला शतक जड़ा और हैली मैथ्यूज (56 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 131 रन की साझेदारी निभाई जिससे मुंबई इंडियंस ने सोमवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच में चार विकेट पर 199 रन बनाए। साइवर ब्रंट ने 57 गेंद की नाबाद पारी में 16 चौके और एक छक्के जमाए। मैथ्यूज ने 39 गेंद में नौ चौके जड़े। आरसीबी के लिए लॉरेन बेल ने 21 रन देकर दो विकेट झटके जबकि श्रेयंका पाटिल और नाडिन डि क्लर्क को एक एक विकेट मिला।


 
Open in app