Highlightsभारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे टेस्ट में पारी और 202 रन से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया।क्लीन स्वीप के साथ ही भारतीय टीम के टेस्ट चैंपियनशिप में 240 अंक हो गए हैं और टीम नंबर एक पर है।टेस्ट चैंपियनशिप में साउथ अफ्रीका के अलावा वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और पाकिस्तान का खाता भी नहीं खुला है।
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने रांची में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका (South Africa) को हराकर तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। इससे पहले भारतीय टीम (Team India) ने पहला मैच 203 रन तथा दूसरा मैच पारी और 137 रनों से अपने नाम की थी।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में जीत के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) में 40 अंक मिले। इसके साथ ही भारतीय टीम के खाते में 240 अंक हो गए हैं और टीम नंबर एक पर है, जबकि साउथ अफ्रीका अभी तक खाता भी नहीं खुला है। इसके अलावा वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीमों को कोई प्वाइंट नहीं मिला।
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल (ICC World Test Championship Points Table) में भारतीय टीम के आसपास भी कोई टीम नहीं है। भारतीय टीम के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद न्यूजीलैंड के 60 अंक हैं, जबकि श्रीलंकाई टीम भी 60 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है। वहीं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें 56-56 अंकों के साथ चौथे और पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।
ICC World Test Championship Points Table: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | ड्रॉ | नेट रन रेट | प्वाइंट्स |
---|
भारत | 5 | 5 | 0 | 0 | 0 | 0 | 240 |
न्यूजीलैंड | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 60 |
श्रीलंका | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 60 |
ऑस्ट्रेलिया | 5 | 2 | 2 | 0 | 1 | 0 | 56 |
इंग्लैंड | 5 | 2 | 2 | 0 | 1 | 0 | 56 |
वेस्टइंडीज | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | 0 |
साउथ अफ्रीका | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | 0 |
बांग्लादेश | 0 | 0 | 0 | - | 0 | 0 | 0 |
पाकिस्तान | 0 | 0 | 0 | - | 0 | 0 | 0 |
2021 में खेला जाएगा टेस्ट चैंपियनशिप (Test Championship) का फाइनल
बता दें कि टेस्ट क्रिकेट को रोचक बनाने के उद्देश्य से आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत की है, जो इस साल 1 अगस्त से शुरू हो चुकी है और टूर्नामेंट का फाइनल जून 2021 में लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। इसमें टॉप-9 टीमों के बीच इस दौरान 27 टेस्ट सीरीज में खेले जाने वाले 71 टेस्ट मैचों के बाद बाद टॉप दो टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा। आईसीसी का मानना है कि इससे टेस्ट मैचों के दर्शकों की संख्या में इजाफा होगा।
टेस्ट चैंपियनशिप में कैसे मिलेंगे अंक
हर सीरीज में कुल 120 अंक होंगे, जो में मैचों के आधार पर तय होंगे। एक-दो टेस्ट मैच की सीरीज में अधिकतम 60 अंक हासिल किए जा सकेंगे, जबकि पांच मैचों की सीरीज में हर मैच से अधिकतम 24 अंक हासिल किए जा सकते हैं। टाई मैचों में जीत के मुकाबले आधे अंक मिलेंगे और मैच ड्रॉ होने पर जीत के एक-तिहाई अंक मिलेंगे।
ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: पॉइंट्स सिस्टम
कितने मैचों की सीरीज | जीतने पर अंक | टाई होने पर अंक | ड्रॉ होने पर अंक | हारने पर अंक |
2 | 60 | 30 | 20 | 0 |
3 | 40 | 20 | 13 | 0 |
4 | 30 | 15 | 10 | 0 |
5 | 24 | 12 | 8 | 0 |
कौन सी टीम खेलेगी कितने मैच
आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान भारत की टीम कुल 18 मैच खेलेगी, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम 19 टेस्ट और इंग्लैंड की टीम 22 टेस्ट मैच खेलेगी। टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान साउथ अफ्रीका की टीम 16 टेस्ट, न्यूजीलैंड की टीम 14, श्रीलंका की टीम 13 टेस्ट, पाकिस्तान की टीम 13 टेस्ट, बांग्लादेश की टीम 14 टेस्ट और वेस्टइंडीज की टीम 15 टेस्ट मैच खेलेगी।