Women's T20 World Cup: दक्षिण अफ्रीका का इंग्लैंड के खिलाफ उलटफेर, दर्ज की इस टीम पर अपनी पहली जीत

South Africa beat England: दक्षिण अफ्रीका ने सबको चौंकाते हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप बी के मैच में इंग्लैंड को हरा दिया

By भाषा | Published: February 24, 2020 5:37 AM

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण अफ्रीका ने महिला टी20 विश्व कप में दी इंग्लैंड को 6 विकेट से मातदक्षिण अफ्रीका की कप्तान डेन वॉन निकर्क ने खेली 46 रन की पारी

पर्थ: दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को यहां महिला टी20 विश्व कप ग्रुप बी मैच में इंग्लैंड को दो गेंद रहते छह विकेट से शिकस्त देकर उलटफेर किया। इंग्लैंड ने नटाली स्काइवर के अर्धशतक के बूते आठ विकेट पर 123 रन का स्कोर बनाया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 19.4 ओवर में चार विकेट पर 127 रन बनाकर जीत हासिल की। ये टी20 वर्ल्ड कप में 

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनी दक्षिण अफ्रीका की कप्तान डेन वॉन निकर्क ने 51 गेंद में दो चौके और इतने ही छक्के से 46 रन जबकि मरीजाने काप ने 33 गेंद में छह चौके से 38 रन का योगदान दिया। मिगनोन डु प्रीज ने चौका जड़कर टीम को जीत दिलायी और 18 रन बनाकर नाबाद रहीं। वह 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दक्षिण अफ्रीका की पहली महिला भी बन गयी हैं।

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान डेन वॉन निकर्क ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। स्काइवर ने 41 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्के से 50 रन बनाये। टीम के लिये केवल दो बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सकी जिसमें सलामी बल्लेबाज एमी जोन्स ने 23 और फ्रान विल्सन ने 14 रन बनाये। अयाबोंगा खाका ने 25 रन देकर तीन जबकि वान निकर्क और काप ने दो-दो विकेट हासिल किये। 

टॅग्स :आईसीसी महिला टी20 विश्व कपदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमइंग्लैंड क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या